रियलिटी टीवी स्टार कायली जेनर जल्द ही मां बनने वाली हैं। ये खुशखबरी खुद कायली और उनके ब्वॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट ने दी थी। अब 20 साल की कायली आने वाले नन्हे मेहमान की तैयारियों में जुट गई हैं।
विज्ञापन
2 of 5
कायली जेनर
कायली अपने बच्चे के लिए लॉस एंजेल्स में एक मेंशन तैयार करवा रही हैं। इस मेंशन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए है। यह घर 9 हजार स्क्वॉयर फीट में फैला हुआ होगा। यह मेंशन दो फ्लोर का होगा।
विज्ञापन
3 of 5
कायली जेनर
दो गैराज और एक स्विमिंग पूल के साथ भव्य घर तैयार किया जाएगा। फिलहाल कायली और ट्रैविस का शादी करने का कोई इरादा नहीं है। कायली और उनके ब्वॉयफ्रेंड फिलहाल अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।
4 of 5
कायली जेनर
कायली के बारे में यह भी कहा जाता है कि वो बेहद मूडी है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि कायली के ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें अवॉयड करना शुरू कर दिया है। यहां तक कि ट्रैविस ना ही कायली का कॉल उठा रहे हैं और ना ही उनके मैसेज का जवाब दे रहे हैं।
इस बात को लेकर दोनों के बीच बड़ा झगड़ा भी हुआ था। कायली ने यह भी आरोप लगाया था कि ट्रैविस उन्हें छोड़ दूसरी लड़कियों के साथ समय बिता रहे हैं। कायली को उम्मीद है कि जब बेबी पैदा हो जाएगा तब चीजें बदल जाएंगी।