फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: क्या ‘आवारापन 2’ के आगे फीका पड़ा ‘स्पाइडर-मैन 4’ का जादू? जानें बुधवार का कलेक्शन

Wed, 19 Aug 2026 07:44 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spider Man Brand New Day Box Office Collection: टॉम हॉलैंड स्टारर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो चुके हैं। जानिए फिल्म ने आज बुधवार को कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
1 of 5
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसने जबरदस्त कमाई की है। लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। जानिए आज बुधवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के शुरुआती दिनों का कलेक्शन 

  • ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। 
  • फिल्म ने पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए 334.75 करोड़ की कमाई की थी। 
  • दूसरे हफ्ते में स्पाइडर मैन ने 108.65 करोड़ की कमाई की। 
  • वीकएंड के बाद तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन

3 of 5
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : सोशल मीडिया

‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

  • वीकएंड के बाद ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ की कमाई में गिरावट हुई है। 
  • फिल्म ने कल सोमवार को 2.10 करोड़, तो वहीं मंगलवार को 2.55 करोड़ कमाए थे। 
  • आज इसकी कमाई में और गिरावट देखने को मिल रही है। 
  • आज बुधवार को इसने खबर लिखे जाने तक 91 लाख की कमाई की है। देर रात तक इसके आंकड़ो में बढ़ोतरी हो सकती है। 
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 472.61 करोड़ का हो गया है। 

4 of 5
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से है टक्कर 
हाल ही में इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुई। जहां ‘आवारापन 2’ ने 6 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 104.01 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं ‘बंटवारा 1947’ ने 6 दिनों मेंं 31.43 करोड़ का कलेक्शन किया है। इन फिल्मों की वजह से भी ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ की कमाई में फर्क पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : सोशल मीडिया
‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ के बारे में 
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है। टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में लौटे हैं। 

ये भी पढ़ें- ‘आयरन मैन’ ज्याद पसंद है या ‘डॉक्टर डूम’? ‘अवेंजर्स डूम्सडे’ से पहले रॉबर्ट डाउनी जूनियर का खुलासा; कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें