फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: वीकएंड के बाद गिरी ‘स्पाइडर-मैन 4’ की कमाई, 500 करोड़ से इतनी दूर फिल्म; जानें मंगलवार का कलेक्शन

Tue, 18 Aug 2026 06:59 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spider Man Brand New Day Box Office Collection: हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। जानिए फिल्म ने आज मंगलवार को कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
1 of 5
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

टॉम हॉलैंड स्टारर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा। जानिए फिल्म ने आज मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन

2 of 5
‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin

फिल्म के शुरुआती दिनों का कलेक्शन 

  • ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। 
  • फिल्म ने पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए 334.75 करोड़ की कमाई की थी। 
  • दूसरे हफ्ते में स्पाइडर मैन ने 108.65 करोड़ की कमाई की। 
  • वीकएंड के बाद तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली है। 
विज्ञापन

3 of 5
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X

‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

  • वीकएंड के बाद ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ की कमाई में गिरावट हुई है।
  • फिल्म ने कल सोमवार को 2 करोड़ का कलेक्शन किया था।
  • वहीं आज मंगलवार के दिन खबर लिखे जाने तक इसने 1.29 करोड़ कमाए हैं।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 470.34 करोड़ हो गया है। 

4 of 5
आवारापन 2, बंटवारा 1947 - फोटो : एक्स

इन फिल्मों से मिली टक्कर 
हाल ही में इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुई। जहां ‘आवारापन 2’ 5 दिनों में 95.32 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं ‘बंटवारा 1947’ ने 5 दिनों मेंं 29.48 करोड़ का कलेक्शन किया है।  इन फिल्मों की वजह से भी ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ की कमाई में फर्क पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X
‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ के बारे में 
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है। टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में लौटे हैं। 

ये भी पढ़ें- Hayden Panettiere Death: हेडन पैनेटीयर के ऑटोप्सी में नहीं मिले चोट के निशान, मौत की वजह की जांच जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें