फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morbius: स्पाइडरमैन का खून पीने के लिए तैयार हो रहा मार्वल का सबसे खतरनाक सुपरहीरो, जानें इसके बारे में सबकुछ

Fri, 01 Apr 2022 10:08 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्पाइडर-मैन यूनिवर्स में मोर्बियस की एंट्री - फोटो : social media
विज्ञापन
मार्वल्स यूनिवर्स ने अपनी शुरुआती सीरीज से अब तक दर्शकों को कई सुपरहीरोज से मिलवाया। साथ ही, कई ऐसे विलेन्स भी पेश किए, जो देखते ही देखते लोगों के फेवरेट बन गए। एवेंजर्स सीरीज के सुपरविलेन थानोस के आने के बाद से तो दर्शक लगातार सुपरहीरोज के लिए मजबूत चुनौती देखना चाहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए अब मार्वल अपनी आगामी सीरीज सुपरविलेन्स पर बना रहा है। हालांकि, इन विलेन्स का नकारात्मक किरदार दिखाने की जगह मार्वल इन्हें एंटी-हीरोज की तरह पेश कर रहा है। मार्वल्स ने पहले कुछ प्रयोग स्पाइडरमैन सीरीज के विलेन्स को लेकर किए हैं। यही वजह है कि कॉमिकबुक्स में स्पाइडरमैन का जानी-दुश्मन 'वेनम' देखते ही देखते दर्शकों का पसंदीदा एंटी हीरो बन गया। वहीं, अब मार्वल अपनी नई फिल्म मॉर्बियस ले आया है, जिसमें स्पाइडरमैन सीरीज के ही एक और वैम्पायर विलेन मॉर्बियस के कैरेक्टर को एंटी हीरो की तरह पेश किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
मोर्बियस - फोटो : social media
यह विलेन मार्वल यूनिवर्स की स्पाइडरमैन सीरीज में पहले भी दिखाई दे चुका है। 'द अमेजिंग स्पाइडर-मैन' में दर्शकों के सामने पहली बार मॉर्बियस के कैरेक्टर को पेश किया गया था। हालांकि, तब इस विलेन के न तो कैरेक्टर को ठीक से दिखाया गया और न ही उसकी खूबियों को खुलकर रखा गया। इसके चलते मार्वल ने अपने इस विलेन पर अलग से फिल्म बनाने का फैसला किया है। इस कैरेक्टर को डिवेलप करने की मार्वल की उत्सुकता को इसी बात से समझा जा सकता है कि मॉर्बियस के रोल के लिए स्टूडियो ने किसी अनजान चेहरे की जगह हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर जैरेड लीटो को लिया है। लीटो इससे पहले डीसी यूनिवर्स की फिल्म 'द सुसाइड स्क्वाड' में जोकर का किरदार भी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 5
मोर्बियस - फोटो : social media
कौन है मॉर्बियस?
स्पाइडरमैन की दुनिया का यह विलेन नोबेल पुरस्कार जीत चुका एक वैज्ञानिक है, जिसे लोग डॉ. मॉर्बियस के नाम से जानते हैं। उसे खून की एक दुर्लभ बीमारी है और वह लगातार अपनी इस बीमारी का इलाज खोजने की कोशिश कर रहा है। एक दिन मॉर्बियस अपनी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए वैम्पायर बैट का डीएनए अपने शरीर में इंजेक्ट कर लेता है, जिसके बाद वह खौफनाक लिविंग वैम्पायर में बदल जाता है। वैम्पायर बनने के बाद उसमें तरह-तरह की शक्तियां आ जाती हैं। 

4 of 5
मोर्बियस से लड़ेगा स्पाइडर-मैन - फोटो : social media
क्या स्पाइ़डरमैन से लड़ेगा मोर्बियस?
अब अनुमान जताया जा रहा है कि मार्वल अपने इन सुपरविलेन्स पर सीरीज बनाने के साथ आगे इनका क्रॉसओवर स्पाइडरमैन सीरीज से भी करा सकता है। यानी दर्शकों को अलग-अलग या एक ही फिल्म में स्पाइडरमैन के साथ वेनम और मॉर्बियस के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। इसकी एक झलक स्पाइडरमैन की हालिया फिल्म में देखने को मिली थी, जब पोस्ट क्रेडिट सीन में वेनम की झलक दिखाई गई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि मॉर्बियस के सफल होने के बाद उसे भी स्पाइडरमैन यूनिवर्स में मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 5
ये रह चुके हैं अब तक विलेन - फोटो : social media
अब तक ये रह चुके हैं स्पाइडरमैन के विलेन 
मोर्बियस से पहले भी स्पाइडरमैन सीरीज में मार्वल कईं विलेन्स पेश कर चुका है। इन सभी से लड़ते वक्त पीटर पारकर (स्पाइडरमैन) को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। सीरीज में पहले 'द लिजर्ड', 'सैंडमैन', 'डॉ ऑक्टोपस', 'द वल्चर', 'इलैक्ट्रो', 'मिस्टिरियो', 'गॉब्लिन' और 'वेनम' जैसे विलेन स्पाइडरमैन को चुनौती दे चुके हैं। अब देखना यह होगा कि क्या 'मोर्बियस' स्पाइडरमैन पर इन सबसे भारी पड़ेगा या वह भी उसके आगे घुटने टेक देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next