फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम कार्दशियन का खुलासा, मेट गाला में पहनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस की वजह से हुई थी चोटिल

Sat, 13 Jul 2019 07:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किम कार्दशियन
अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन (Kim Kardashian) 2019 मेट गाला में कुछ अलग ही अंदाज में नजर आई थीं। इस दौरान किम ने ट्रांसपेरेंट पहनी हुई थी जिससे पानी की बूंदे टपकती नजर आ रही थीं। ऐसा लग रहा था मानों किम समुंदर से नहाकर सीधा मेट गाला पहुंच गईं हो।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
किम कार्दशियन

किम की ये ड्रेस 8 महीने में बनकर तैयार हुई थी। अब 3 महीने बाद किम ने अपनी इस ड्रेस के बारे में बात की है। किम ने एक इंटरव्यू में कहा- ड्रेस की वजह से उनकी पीठ और पेट पर चोट के निशान मिले। उन्होंने स्वीकार किया कि इस डिजाइनर ड्रेस की फिटिंग की वजह से उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ा। मैंने अपने जीवन में कभी भी ऐसा दर्द महसूस नहीं किया है।

विज्ञापन

3 of 5
किम कार्दशियन
मेट गाला 2019 में पहनी यह ड्रेस देखने में भले ही खूबसूरत है लेकिन इस अजीब ड्रेस को पहनने में किम को भी कम मेहनत नहीं करनी पड़ी थी। फिगर को दिखाने के लिए उनकी ड्रेस इतनी टाइट बनाई गई थी कि किम का चलना, उठना, बैठना यहां तक की टॉयलेट जाना भी मुश्किल था। किम ने खुलासा किया था कि यह ड्रेस वो खुद नहीं पहन सकती थीं। उन्हें तीन लोगों ने मिलकर यह ड्रेस पहनाई थी। 
 

4 of 5
किम कार्दशियन
बता दें किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी। कान्ये से पहले किम 2 बार और शादी कर चुकी हैं। किम कार्दशियन हमेशा से ही अपनी बातों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं। इतना ही नहीं अमरीकी टीवी स्टार किम साल 2018 में इंटरनेट पर सर्च होने वाली सबसे खतरनाक सिलेब्रिटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किम कार्दशियन
 साइबर सिक्योरिटी फर्म मैकेफी ने ऐसे ही सेलेब्रिटीज की एक सूची जारी की थी जिनके नाम के सर्च में कई खतरनाक लिंक शामिल होते हैं। इस लिस्ट में किम का नाम सबसे ऊपर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें