फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर में 6 उंगलियों की वजह से ट्रोल हो रही ये फेमस मॉडल, यूजर ने लिखा- 'आपका बड़ा सा अंगूठा...'

Sat, 23 Nov 2019 12:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kim Kardashian - फोटो : Twitter

अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन (Kim Kardashian) सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। वजह है एक तस्वीर। दरअसल हाल ही में किम ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनके पैरों में छह उंगलियां नजर आ रही हैं। किम कि इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि किम के पैर में अंगूठे के अलावा 5 उंगलियां हैं।

विज्ञापन

2 of 5
Kim Kardashian - फोटो : Twitter
किम की तस्वीर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-  हम जानना चाहते हैं आपका बड़ा सा अंगूठा आपके शूज में नहीं आ रहा है? एक अन्य यूजर ने लिखा-  रात के बारह बज रहे हैं और मैं ये सोच रही हूं कि क्यों किम का अंगूठा उनके हजार डॉलर के शूज में नहीं आ रहा है, बड़े अंगूठे तुम बाहर क्यों आ गए?
 
विज्ञापन

3 of 5
किम कार्दशियन, कान्ये वेस्ट - फोटो : Social Media
किम ने इन तस्वीरों में लाल रंग की बॉडी फिटेड पेक नेक ड्रेस पहनी हुई है जिसमें थाई स्लिट कट लगा हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए किम ने लिखा था- क्रिस्टिएन डायोर में पिछली रात, पेरे।

4 of 5
किम कार्दशियन
अभी कुछ महीने पहले ही किम ने खुलासा किया था कि वह कई दिनों से दर्द, जोड़ों में सूजन, सिरदर्द, कमजोरी जैसी परेशानियों का सामना कर रही हैं। उनका रूमेटॉयड ऑर्थराइटिस और ऑटोइम्यून बीमारी लूपस का टेस्ट पॉजीटिव निकला है। ऑटोइम्यून बीमारी में रोग-प्रतिरोधक प्रणाली स्वस्थ कोशिकाओं को निशाना बनाने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किम कार्दशियन
किम ने इस साल मेट गाला में अपने ड्रेस को लेकर सुर्खियां बटोरी थी। इस दौरान किम ने ट्रांसपेरेंट पहनी हुई थी जिससे पानी की बूंदे टपकती नजर आ रही थीं। ऐसा लग रहा था मानों किम समुंदर से नहाकर सीधा मेट गाला पहुंच गईं हो। बता दें किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी। कान्ये से पहले किम 2 बार और शादी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें