फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैटी पेरी ने मुंबई में रचा संगीत का महाउत्सव, अमर उजाला से बोलीं- 'ये शाम हमेशा यादगार रहेगी'

Sun, 17 Nov 2019 11:19 AM IST
shrilata biswas पंकज शुक्ल, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
कैटी पैरी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार का सूर्यास्त नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम एक नई लालिमा बिखेर गया। जैसे जैसे शाम ढलती गई, संगीत की सुरमई रोशनी इस स्टेडियम को अपने आगोश में लेती गई। करीब 25 हजार दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय संगीत सितारों कैटी पेरी और दुआ लिपा ने गायिकी का जो समंदर रचा, उसमें लोग देर तक गोते लगाते रहे। और, इन विदेशी सितारों के बीच ध्रुव तारे से अपनी चमक सजाए रहे देसी संगीत सितारे अमित त्रिवेदी और देसी बैंड एज वी कीप सर्चिंग व द लोकल ट्रेन।
विज्ञापन

2 of 5
कैटी पैरी - फोटो : अमर उजाला
उधर सूरज ढलना शुरू हुआ और इधर मंच पर उदय हुआ दुआ लिपा का। दुआ लिपा की हर मुरकी और हर मस्ती पर देश के कोने कोने से आए संगीत प्रेमियों ने सीटियां बजाईं और तालियों से पूरा स्टेडियम देर तक गूंजता रहा है। और, इनके बाद जब देसी कलाकार रित्विज अपना सुपरहिट गाना उड़ गए लेकर स्टेज पर उतरे तो यूं लगा जैसे अरब महासागर का समंदर यहां इस स्टेडियम में हिलोरें ले रहा हो। 
विज्ञापन

3 of 5
कैटी पैरी - फोटो : अमर उजाला
और, इन लहरों में ज्वार आया कैटी पेरी के मंच पर उतरने से। कैटी के हर गाने को भारतीय दर्शकों का प्यार मिला और कैटी की आवाज जब अपने उनवान पर पहुंची तो स्टेडियम में निखरा उनका सिगनेचर फायरवर्क। सतरंगी पटाखों और पायरोटेक्निक शो की जुगलबंदी ने दर्शकों को एक ऐसी यादगार शाम दी, जिसे लोग बरसों बरस याद करते रहेंगे।

4 of 5
कैटी पैरी - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के बाद अपने अनुभवों के बारे में अमर उजाला से बात करते हुए कैटी पेरी ने कहा, “अपनी प्रस्तुति के दौरान दर्शकों की ऊर्जा और प्यार देखकर मैं आश्चर्यचकित रह गई। जब स्टेडियम में बैठे हजारों लोग मेरे साथ गाने गा रहे थे तो मेरे अंतर्मन में हलचल मची हुई थी। मुझे इससे ज्यादा और कुछ चाहिए भी नहीं था। मुंबई के मेरे प्रशंसकों ने मुझे एक ऐसी यादगार शाम दी है जो मेरी यादों में हमेशा मेरे साथ रहेगी।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैटी पैरी - फोटो : अमर उजाला
इस शाम को आयोजित करने वाली कंपनी वन प्लस इंडिया के महाप्रबंधक विकास अग्रवाल कहते हैं, “महीनों की तैयारियों का इतना उत्साहजनक और रोमांचक अंजाम देखकर हम सब बहुत खुश है। देश में अपनी तरह के इस पहले वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल का उद्देश्य यही है कि हम जो भी करते हैं उसमें हमारे आसपास के समुदाय की प्राथमिकता सबसे पहले है। ये हमारी एक ठोस शुरुआत है और हम आगे भी इसे मजबूत करते रहना चाहेंगे।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें