केट विंसलेट स्टेज पर गईं तो थीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड लेने। लेकिन स्टेज पर ऐसी स्पीच दे डाली जिससे सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। इसी बीच मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिसन जेनी स्टेज पर दौड़ती हुई आईं और वो कर दिया जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ।
पढ़ें: ब्रिटनी स्पियर्स की फिसली ड्रेस और सामने आईं ऐसी तस्वीरें, शर्म आ जाएगी आपको
विज्ञापन
2 of 5
Kate Winslet
कैलिफोर्निया स्थित बेवरली हिल्स में 'हॉलीवुड फिल्म अवॉर्ड्स 2017' का आयोजन किया गया। इस इवेंट में केट विंसलेट को उनकी फिल्म 'वंडर व्हील' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। ट्रॉफी लेने के बाद वह माइक के पास जैसे ही पहुंचीं एक्ट्रेस और प्रेजेंटर एलिसन जेनी के लिए अपनी एक्साइटमेंट को काबू ना कर पाईं। उन्होंने बताया कि वह पॉलिटिकल ड्रामा 'द वेस्ट विंग' में एलिसन द्वारा निभाए गए व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी के किरदार से काफी प्रभावित हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Kate Winslet
- फोटो : AP
एलिसन की तारीफ करते हुए विंसलेट ने कहा, 'मुझे पता है कि मैं आपको नहीं जानती लेकिन ये मालूम है कि मैं आप जैसा बनना चाहती हूं।' ऑस्कर विजेता विंसलेट ने आगे कहा, 'हम शायद किस कर सकते हैं...शायद।' उनका इतना कहना था कि एलिसन उसी वक्त दौड़कर स्टेज पर आईं और दोनों ने एक दूसरे को स्टेज पर सबके सामने किस कर लिया।
4 of 5
Kate Winslet
- फोटो : AP
वैसे दोनों का किस था तो माइक्रो-सेकेंड का लेकिन सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
KATE WINSLET AND ALLISON JANNEY KISSING AT THE HOLLYWOOD FILM AWARDS TONIGHT YALL I AM FINE EVERYTHING IS FINE pic.twitter.com/T6AWDUP4Iw
— panchhi 🦋 (@catexblanchett) November 6, 2017
फिल्म 'टाइटैनिक' फेम एक्ट्रेस केट विंसलेट ने 'हॉलीवुड फिल्म अवॉर्ड्स 2017' में एली साब की काले रंग के जंपसूट में चार चांद लगाए। वहीं एलिसन भी काले रंग की फिशटेल स्कर्ट में खूबसूरत लग रही थीं। एलिसन को समारोह में दो अवॉर्ड्स मिले।