फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Julia Fox-Kanye West: किम कार्दशियन से तलाक के बाद जूलिया फॉक्स को डेट कर रहे कान्ये वेस्ट, कपल ने इस तरह किया रिलेशनशिप का एलान

Sat, 08 Jan 2022 12:15 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Julia Fox-Kanye West - फोटो : सोशल मीडिया
एल्बम “प्रेज़ गॉड” के गायक कान्ये वेस्ट और फिल्म “द अनकट जेम्स” में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री जूलिया फॉक्स एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात का खुलासा फर्स्ट पर्सन मैगजीन द्वारा किया गया है। 31 साल की फॉक्स और 44 के साल वेस्ट, ने गुरुवार को मैगजीन को दिए साक्षात्कार में अपनी लव स्टाेरी साझा की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Julia Fox-Kanye West - फोटो : सोशल मीडिया
साक्षात्कार के दौरान फॉक्स ने बताया किवह नए साल की पूर्व संध्या पर मियामी में कान्ये से मिलीं और पहली मुलाकात में ही हमारा "इंस्टेंट कनेक्शन" हो गया। "उनकी एनर्जी काफी पॉजिटिव और मजेदार थी। उन्होंने मुझे और मेरे दोस्तों को पूरी रात हंसाया, नचाया और मुस्कुराने पर मजबूर किया। हमें वो रात इतनी मजेदार लगी की हमने स्लेव प्ले देखने के लिए न्यूयॉर्क शहर वापस जाने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 6
Julia Fox-Kanye West - फोटो : सोशल मीडिया
फॉक्स आगे कहती हैं कि कान्ये की फ्लाइट शाम 6 बजे लैंड हुई, तब भी वह नाटक देखने के लिए समय पर पहुंच गया, जो शाम 7 बजे शुरू हुआ, और उसके टाइम मैनेजमेंट से मैं काफी "प्रभावित" हुई।

4 of 6
Julia Fox-Kanye West - फोटो : सोशल मीडिया

जूलिया ने खुलासा किया कि कैसे कान्ये ने उन दोनों के लिए एक पूरे फोटो शूट की व्यवस्था की थी, जबकि रेस्टोरेंट में अन्य लोग भोजन कर रहे थे। "रेस्टोरेंट में मौजूद सभी लोगों को यह काफी पसंद आया। सभी लोगा फोटोशूट को देख काफी खुश हुए।

विज्ञापन

5 of 6
Julia Fox-Kanye West - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद कान्ये "ये" वेस्ट ने मुझे "कपड़ों से भरा एक पूरा होटल सूट" देकर चौंका दिया। मेरी तरफ उनका गेस्चर ऐसा था " जैसा हर लड़की का सपना होता है। उन्होंने मुझे सिंड्रेला की तरह ट्रीट किया। मुझे नहीं पता कि उसने यह कैसे किया, या उसे यह सब समय पर कैसे मिला। लेकिन मैं बहुत हैरान थी। दूसरी डेट पर कौन इस तरह की चीजें करता है? या कोई भी डेट!" 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Julia Fox-Kanye West - फोटो : सोशल मीडिया

अपने नोट को समाप्त करते हुए, फॉक्स ने कहा कि हम दोनों के बीच "सब कुछ" "बहुत ऑर्गेनिक रहा।" मुझे नहीं पता कि "भविष्य में क्या होगा," लेकिन अगर मेरा "भविष्य" ऐसा ही होगा, तो मैं इस "इस रास्ते पर चलना चाहती हूं।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें