हॉलीवुड इंडस्ट्री की नामी-गिरामी हस्तियों में से एक कान्ये वेस्ट को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वह अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जो हमेशा चर्चाओं में बना रहता है। कान्ये की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कान्ये का नाम अक्सर विवादों से जुड़ता रहा है। एक कहावत है न नाम के साथ बदनाम भी आती है, कान्ये के ऊपर यह बिल्कुल फिट बैठती है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वह विवादों के किंग हैं क्योंकि उनका नाम आए दिन किसी न किसी विवाद से जुड़ता ही रहता है। अपने विवादों के साथ-साथ वह मशहूर सेलिब्रिटी किम कार्दशियन के पूर्व पति के नाम से भी जाने जाते हैं। जहां पिछले दिनों खबर आई थी कि कान्ये के इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, वहीं आज एक और ऐसी खबर आई है जिससे कान्ये की ब्रांड वैल्यू को तगड़ा झटका लगने वाला है।