जस्टिन बीबर
दरअसल, जस्टिन अगले महीने अक्तूबर में भारत आने वाले थे और दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म भी करने वाले थे। लेकिन अब 18 अक्तूबर को होने वाले इस शो को लेकर जानकारी दी गई है कि 'जस्टिन बीबर जस्टिस वर्ल्ड टूर - इंडिया' नाम का यह शो कैंसिल हो गया है। इसके पीछे जस्टिन की बिगड़ती तबीयत को बताया जा रहा है। अब न जस्टिन बीबर भारत आएंगे न दिल्ली में कोई शो होगा। जानकारी के लिए बता दें कि जस्टिन का सिर्फ भारत का दौरा ही रद्द नहीं किया गया है बल्कि कईं देशों का टूर कैंसिल हुआ है। इनमें चिली, अर्जेंटीना, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, बहरीन, यूएई और इजरायल का नाम शामिल है।