फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से 8 साल की उम्र से प्यार करता था Justice League का ये मेंबर

Sun, 12 Nov 2017 02:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 5
सुपरहीरो और एक्शन से भरी फिल्म 'जस्टिस लीग' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म में एक्वामैन का किरदार निभा रहे जैसन मोमोआ ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जैसन मोमोआ ने बताया कि उन्हें उनकी पत्नी पर 8 साल की उम्र से क्रश था। उस वक्त लीसा बोनेट 19 साल की थी। बता दें कि एक्टर जैसन मोमोआ (38) और लीसा बोनेट(49) ने हाल में कैलिफोर्निया में अपने घर पर एक कार्यक्रम के दौरान शादी की है। 
विज्ञापन

3 of 5
दोनों को साथ रहते हुए 10 साल का वक्त हो गया है और उनके दो बच्चे भी हैं। जैसन और लीसा की एक 10 साल की बेटी और एक 8 साल का बेटा है। मोमोआ ने बताया, 'मैं 8 साल का था और मैंने उसे टीवी पर देखा और मेरा हाल ऐसा था कि मां मुझे ये चाहिए।'
पढ़ें: 'फिफ्टी शेड्स फ्रीड' का ट्रेलर आउट, पहले से भी ज्यादा बोल्ड हैं फिल्म के सीन

4 of 5
जैसन मोमोआ ने बताया कि मेरा हाल ऐसा था कि मैं अपनी पूरी जिंदगी लीसा का पीछा कर सकता था। 'मैं तुम्हें पाकर ही रहूंगा।' उन्होंने कहा कि मैंने ये बात लीसा को तब तक नहीं बताई जब तक हमारे दो बच्चे नहीं हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jason Momoa
जैसन मोमोआ, 'मैंने उसे ये इसलिए नहीं बताया क्योंकि यह अजीब और डरावना लगता। मैं हमेशा से लीसा से मिलना चाहता था। वह हमेशा एक महारानी रहेगी।' बता दें कि मोमोआ जल्द ही डीसी की अगली फिल्म 'जस्टिस लीग' में नजर आएंगे। 
पढ़ें: अब 80 साल के इस दिग्गज एक्टर पर लगा पुरुष मॉडल के यौन शोषण का आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें