हॉलीवुड सीरीज 'पायरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के बाद कप्तान जैक स्पैरो के नाम से मशहूर हो चुके एक्टर जॉनी डीप को अपने फैंस के बीच इसी किरदार में वापस जाना अखर रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल, इस हफ्ते अपने को स्टार्स के साथ जॉनी डीप कप्तान जैक स्पैरो की तरह हुलिया बनाकर डिजनीलैंड में अपने फैंस के बीच पहुंच गए। 54 वर्षीय इस कलाकार को उम्मीद थी कि उन्हें देखते ही फैंस खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 4
मगर, जॉनी डीप को किसी ने पहचाना ही नहीं। अपने इस बुरे अनुभव के बारे में बताते हुए जॉनी डीप कहते हैं कि, 'मैंने सोचा कि वहां जाकर कप्तान जैक के अंदाज में चिल्लाउंगा लेकिन मुझे कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। हद तो तब हो गई जब मुझे खुद लोगों से कहना पड़ा कि मैं असल जॉनी डीप हूं।
'मोर्तदेई' स्टार ने बताया कि उनका ये सपना जिंदगी के सबसे कड़वे अनुभव में बदल गया। उन्होंने 2005 की चार्ली और द चॉकलेट फॅक्टरी में निभाए गए अपने विली वोंका किरदार की भी बात की।