फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड हीरो को बीवी के पास जाने की मनाही

विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : getty
अमरीका की एक अदालत ने अभिनेता जॉनी डेप को आदेश दिया है कि वे अपनी पत्नी अभिनेत्री एंबर हर्ड से दूर रहें। एबंर ने डेप पर हमला करने के आरोप लगाए थे और दोनों फिलहल अलग-अलग रह रहे हैं।
विज्ञापन

हॉलीवुड हीरो को बीवी के पास जाने की मनाही

2 of 7
शुक्रवार को हर्ड ने अदालत को बताया कि उनके साथ एक लडाई के दौरान डेप ने उनके ऊपर उन्हीं का मोबाइल फोन फेंका। अदालत ने डेप को कहा कि वे हर्ड से मिलने की कोशिश न करें।
विज्ञापन

हॉलीवुड हीरो को बीवी के पास जाने की मनाही

3 of 7
- फोटो : BBC
शादी के 15 महीनों बाद एंबर ने सोमवार को तलाक के लिए अर्जी दी थी। उन्होंने इसकी वजह न सुलझ सकने वाले मतभेद बताए थे। लॉस एंजेल्स उच्च अदालत में एंबर ने अपनी एक तस्वीर भी पेश की जिसमें उनके चेहरे और आंख पर चोट के निशान देखे जा सकते हैं।

हॉलीवुड हीरो को बीवी के पास जाने की मनाही

4 of 7
हलफनामे में एंबर ने लिखा है, 'मैं इस डर में जीती हूं कि जॉनी हमारे घर लौटेंगे और मुझे शारीरिक और मानसिक तौर पर डराएंगे।' उनका कहना है कि जब यह घटना हुई जॉनी डेप ड्रग्स और शराब के नशे में थे। उन्होंने उनके बाल खींचे, उन पर चीखे और उनका चेहरा पकड कर उन्हें मारा।
विज्ञापन

हॉलीवुड हीरो को बीवी के पास जाने की मनाही

5 of 7
- फोटो : getty
एंबर के वकील जोसेफ केनिग ने अदालत के बाहर संवाददाताओं को बताया, 'जज ने हमारे पेश किए सबूतों को देखा। इन सबूतों के आधार पर उन्होंने रोक का आदेश (रिस्ड्रेनिंग ऑर्डर) जारी किया है।
विज्ञापन

हॉलीवुड हीरो को बीवी के पास जाने की मनाही

6 of 7
मामले में अभी आगे सुनवाई होगी।' डेप के वकील ने अदालत में दाखिल दस्तावेजों में कहा कि डेप सहमति से हुए रोक के आदेश को मानेंगे। वे फिलहाल अपने बैंड 'हॉलीवुड वैंम्पायर्स' के साथ पुर्तगाल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉलीवुड हीरो को बीवी के पास जाने की मनाही

7 of 7
- फोटो : getty
52 साल के डंप और 30 साल की एंबर हर्ड साल 2011 में फिल्म 'द रम डायरी' की शूटिंग के दौरान मिले थे। दोनों की कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें