फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश समाचार संगठन ने मुकदमे की सुनवाई से पहले जॉनी डेप के खिलाफ पेश किए सबूत

Sun, 28 Jun 2020 03:45 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
johnny depp
विज्ञापन

'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के स्टार जॉनी डेप इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। जॉनी डेप बीते दिनों पत्नी एंबर हर्ड के साथ लड़ाई झगड़े और मारपीट की खबरों को लेकर चर्चाओं में थे। इसके बाद दोनों के बीच सेटलमेंट की खबरें सामने आने के बाद मामला शांत होता नजर आया। लेकिन लगता है कि डेप की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब हाल ही में ब्रिटिश समाचार संगठन ने भी जॉनी की मुश्किलें थोड़ी बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


दरअसल ब्रिटिश समाचार संगठन और जॉनी डेप के बीच चल रहे एक मुकदमे में सुनवाई से पहले ही संगठन ने कोर्ट में डेप के खिलाफ कुछ सबूत पेश किए हैं। संगठन ने सबूत के तौर पर एक मीडिया संस्थान के द्वारा लिखा गया आर्टिकल पेश किया है। जिसमें जॉनी डेप और उनके सहायक के बीच हुई ड्रग्स को लेकर बातचीत का जिक्र है। इस बातचीत में दोनों के बीच नसे के आदान प्रदान को लेकर बात हो रही है।


इस मामले पर अब जॉनी डेप के लॉयर का कहना है कि, 'अभिनेता के नशीली दवाओं के प्रयोग से इस मुकदमे का कोई लेना देना नहीं है। ना ही इससे कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी पर हमला किया है या नहीं।' इस पर समाचार संगठन के वकील का कहना है कि, 'डेप ने अपनी पूर्व पत्नी हर्ड को तीन दिनों तक ऑस्ट्रेलिया में बंधक बनाकर रखा था। इसी दौरान उन्होंने पत्नी के साथ कतित तौर पर मारपीट भी की थी।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में जॉनी डेप अपनी पूर्व पत्नी के साथ तलाक की खबरों और सैटलमेंट को लेकर चर्चाओं में आए थे। वहीं अब ये नशीले पदार्थों के सेवन की खबरें भी तेजी से सामने आ रही हैं। जिससे लगता है कि डेप मुश्किलें आने वाले दिनों में और भी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फ्रेंचाइजी में हुई महिला डाकू की एंट्री, मार्गोट रॉबी निभाएंगी ये किरदार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें