हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉनी डेप और उनकी पत्नी एम्बर हर्ड के बीच छिड़ी जंग किसी से छिपी नहीं है। दोनों के बीच कोर्ट में हुई इस कानूनी लड़ाई में एक के बाद एक हैरान कर देने वाले खुलासे हुए थे। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद अब आखिरकार इस केस का फैसला आ गया है। कोर्ट ने जॉनी डेप के पक्ष में सुनाते हुए एम्बर पर जुर्माना लगाया है। लेकिन जो लोग इस हाई प्रोफाइल केस से अंजान है, हम उनको आसान भाषा में दोनों के बीच के इस विवाद को समझाने जा रहे हैं, कि कैसे दोनों की मुलाकात का सफर प्यार में बदला और फिर बात नफरत तक पहुंच गई।