जॉनी डेप-एम्बर हर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
साक्षात्कार के दौरान एम्बर कहती हैं, 'मानहानि के मुकदमे में अपनी गवाही पर मुझे बिल्कुल भी पछतावा नहीं है।' इतना ही नहीं इंटरव्यू के दौरान एम्बर ने खुद को सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने और मीम बनाए जाने को लेकर भी बात की। एम्बर ने कहा, 'वे कैसे निर्णय ले सकते थे, वे उस निष्कर्ष पर कैसे आ सकते थे...? मैं उन्हें दोष नहीं देती। मैं यह बात समझती हूं कि वह एक फेमस एक्टर हैं और लोगों को लगता है कि वे उन्हें जानते हैं। वह एक शानदार अभिनेता हैं। वहीं, एम्बर की वकील ने कहा एक्वामैन फैसले के खिलाफ वह अपील करना चाहती हैं।