फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Johnny Depp Amber Heard Case: जूरी सदस्य ने पहली बार किया खुलासा, क्यों एम्बर हर्ड की बातों पर नहीं हुआ विश्वास

Fri, 17 Jun 2022 02:54 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जॉनी डेप, एंबर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड के हाई प्रोफाइल जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के केस में जूरी अभिनेता डेप के समर्थन में फैसला सुना चुकी है। इससे जहां अभिनेता काफी खुश हैं तो वहीं एम्बर हर्ड को काफी बुरा लगा है। एम्बर हर्ड का कहना है कि वह अब भी अपने बयान पर कायम हैं, जो उन्होंने गवाही के दौरान कहा था। हालांकि फैसला आने के बाद पहली बार मुकदमे से जुड़े एक जूरी सदस्य ने इस पर खुलासा किया है कि आखिर एम्बर हर्ड की बातों पर विश्वास न करके क्यों जॉनी डेप के पक्ष में फैसला सुनाया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
जूरी सदस्य ने आगे कहा, जब वह सवाल का जवाब देते समय रो रही थीं। वह एक सवाल का जवाब देती हैं रोने लगती, उसके दो सेकेंड के बाद वह सामान्य हो जाती हैं। यह स्वाभाविक नहीं लग राहा था। इसके अलावा, जूरी ने बात करते हुए एम्बर की दो तस्वीरों पर भी सवाल उठाया, जिसमें उनके चेहरे पर चोट लगने का दावा किया गया था, डेप के वकीलों का कहना था कि एक तस्वीर के रंग में हेरफेर किया गया था, ताकि चोट के निशानों को अहम तरीके से दिखाया जा सके।
विज्ञापन

3 of 4
जॉनी डेप, एम्बर हर्ड - फोटो : social media
जूरी सदस्य का कहना है कि दोनों पति-पत्नी के अपने अलग अलग तर्क थे और दोनों एक दूसरे पर चिल्ला रहे थे। उन्होंने आगे कहा, एम्बर जिस स्तर का दावा कर रही थी वहां तक पहुंचने के लिए उनके पास कोई पर्याप्त सबूत नहीं था जो वह कह रही थी वह सिर्फ कह ही रही थीं।
विज्ञापन

4 of 4
एम्बर हर्ड-जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया
एम्बर हर्ड और जॉनी डेप की शादी साल 2015 में हुई थी और महज 2 सालों के बाद साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद साल 2018 में एक आर्टिकल के जरिए एम्बर ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद जॉनी डेप ने मानहानि का केस दर्ज करवाया था, जिसके फैसल 1 जून को आ चुका है। जिसमें एम्बर को तकरीबन हर्जाने के तौर पर 10 मिलियन डॉलर  देने के आदेश दिए हैं जबकि जॉनी को भी दो मिलियन चुकाने का  निर्देश दिया गया  है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें