फिल्म- द ग्रे मैन
- फोटो : Social media
फिल्म का नाम- द ग्रे मैन
कहां होगी रिलीज- थिएटर्स और नेटफ्लिक्स
कब होगी रिलीज- 15 जुलाई, 2022
मशहूर हॉलीवुड निर्देशक एंथनी और जो रूसो के निर्देशन में बनी फिल्म 'द ग्रे मैन' 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, यह फिल्म 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। मेगा बजट एक्शन-थ्रिलर फिल्म की कहानी एक फ्रीलांस हत्यारे और पूर्व सीआईए ऑपरेटिव कोर्ट जेंट्री (रेयान) के इर्द-गिर्द घूमती है। 'द ग्रे मैन' में रेयान गोसलिंग, क्रिस इवांस, एना डी अरमास, रेगे-जीन पेज, जेसिका हेनविक, बिली बॉब थॉर्नटन, वैगनर मौरा और साउथ सुपरस्टार धनुष भी हैं।