जॉन विक 4
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'जॉन विक: चैप्टर 4' के रिलीज होने के लिए दुनियाभर के दर्शक इंतजार कर रहे थे और जब इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी इसे देखने के लिए सिनेप्रेमी थिएटर्स में भारी संख्या में पहुंचे। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब भी इसकी और इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चर्चा रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'जॉन विक: चैप्टर 4' ने अपनी पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर करते हुए अब दुनिया भर में 400 मिलियन डॉलर यानी 327 करोड़ 78 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।