फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मशहूर फीमेल सिंगर ने सुनाई यौन शोषण की आपबीती, डायरेक्टर ने कहा मेरे साथ ऐसा करो....

Sat, 17 Mar 2018 03:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पिछले कुछ समय से हॉलीवुड में यौन शोषण को लेकर कई हीरोइनें अपनी बात सबके सामने रख रही हैं। इसी को देखते हुए बॉलीवुड में भी कई हीरोइनों ने उनके साथ हुए यौन शोषण के मामलों को उजागर किया है। अब हाल ही में हॉलीवुड की मशूर सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज ने भी यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर दी है। पूरी दुनिया में अपने गानों और एक्टिंग की वजह से मशहूर जेनिफर लोपेज ने बताया है कि उनके साथ एक फेमस डायरेक्टर ने क्या किया था।
विज्ञापन

2 of 5
जेनिफर ने बताया कि उन्हें उस डायरेक्टर ने अपना सीना दिखाने को कहा था। आपको बता दें कि आईएएनएस ने हारपर्स बाजार मैग्जीन में जेनिफर के इंटरव्यू के हवाले से यह जानकारी दी है। जेनिफर लोपेज इस इंटरव्यू में हॉलीवुड में अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात कर रही थीं। तभी उन्होंने उनके साथ हुए यौन शोषण के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

3 of 5
जेनिफर लोपेज ने कहा कि वह डायरेक्टर की गलत मांग की वजह से असहज हो गई थीं क्योंकि वह उन्हें अपना सीना दिखाने को कह रहा था। जेनिफर ने बताया- मुझे उस तरह से उत्पीड़ित नहीं किया गया जैसे महिलाओं को किया गया। मुझसे किसी डायरेक्टर ने कहा था कि मैं अपनी कमीज खोलूं और उसे अपना ब्रेस्ट दिखाऊं लेकिन मैंने उसकी बात नहीं मानी और वहां से चली गई।

4 of 5
जेनिफर ने बताया कि यह अनुभव उनकी पहली मुलाकात के दौरान हुआ था। जेनिफर ने बताया कि उस समय वह कुछ भी बोलने से डर रही थीं। उन्हें लगा था कि उनका कलेजा बाहर आ जाएगा। वह सोच रही थीं कि क्या किया जाए। यह आदमी उन्हें हायर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेनिफर ने बताया कि यह उनकी पहली फिल्म थी लेकिन वह जानती थीं कि उसका व्यवहार ठीक नहीं है। यह उनके लिए गलत दिशा में भी जा सकता था। हालांकि जेनिफर लोपेज ने उस डायरेक्टर का नाम नहीं बताया। उन्होंने सिर्फ कहा कि वह उस समय डरकर भाग गई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें