46 साल की जेनिफर लोपेज हॉलीवुड में खासी मशहूर हैं। वो तीन शादी कर चुकी हैं। उनका कहना है कि उनके सामने दो और प्रपोजल रखे जा चुके हैं। इस पॉप स्टार ने नवंबर 2002 में मशहूर एक्टर बेन एफ्लेक से भी सगाई की थी। मगर 2003 में शादी आगे के लिए टाल दी और जनवरी 2004 में एक-दूसरे से अलग हो गए।