साल 2020 में जेम्स बॉन्ड की बिल्कुल नए अंदाज में वापसी हुई थी। इस किरदार का तिलिस्म कुछ ऐसा है कि हर फिल्म के साथ ये और ज्यादा प्रसिद्ध हो जाता है। 'नो टाइम टू डाई' इस फ्रेंचाइजी की 25वीं फिल्म थी। इस फिल्म के साथ ही डेनियल क्रेग पांचवी बार जेम्स बॉन्ड की भूमिका में दिखाई देंगे। अब बात करते हैं 'नो टाइम टू डाई' से पहले रिलीज हुई इस फ्रेंचाइजी की फिल्म स्पेक्टर की। इस फिल्म का नाम सिनेमा के इतिहास में रिकॉर्ड बनाने की वजह से दर्ज है। वो रिकॉर्ड क्या है यह आज हम आपको बता रहे हैं। दरअसल, फिल्म में सात मिनट के एक सीन के लिए काफी बड़ा स्टंट शूट किया गया था। इसमें भारी मात्रा में विस्फोटकों का इस्तेमाल हुआ था। 28 जून 2015 को मोरक्को में इस सीन को शूट किया गया था। ये दुनिया के फिल्मी इतिहास का सबसे बड़ा स्टंट सीन था।