फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के साथ सड़क पर रहने को मजबूर है जैकी चैन की बेटी, वीडियो पोस्ट कर बयां किया दर्द

Wed, 02 May 2018 11:39 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jackie chan
एक्शन स्टार जैकी चैन की बेटी बेघर है और इन दिनों वह हॉन्ग कॉन्ग की सड़कों पर जीवन गुजार रही हैं। इस बात का खुलासा खुद जैकी की बेटी ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट कर किया है। इतना ही नहीं उन्होंने इसके अलावा और भी कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
jackie chan daughter
वीडियो में 18 साल की एटा एनजी ने कहा है कि उनके घरवालों ने उन्हें समलैंगिक संबंधों के कारण घर से निकाल दिया है। वह अपनी प्रेमिका एंडी ऑटम हॉन्ग कॉन्ग के ब्रिज के नीचे रह रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी है।
विज्ञापन

3 of 5
Jackie chans daughter Etta Ng
वीडियो में एटा ने आगे कहा है कि, उनकी यह हालत उनके माता-पिता की वजह से है जो समलैंगिक रिश्तों से नफरत करते हैं। एटा ने कहा, 'हम एक महीने से बेघर हैं। कई रातें हमने पुल के नीचे और दूसरी जगहों पर बिताई। हम पुलिस के पास, अस्पताल, फूड बैंक, एलजीबीटीक्यू समुदायों के पास गए लेकिन किसी ने हमारी मदद नहीं की।' 

4 of 5
Jackie chans daughter Etta Ng
एटा ने लोगों से इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने के लिए कहा है। एटा ने कहा, 'हमें नहीं मालूम कि हम कहा जाए और क्या करें। हम बस चाहते हैं कि लोगों को पता चले कि हम दोनों पर इस समय क्या बीत रही है, क्योंकि यह बहुत घिनौना है कि कोई भी हमारी मदद के लिए तैयार नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकी चैन - फोटो : ANI
बता दें कि एटा, जैकी और पूर्व ब्यूटी क्वीन एलायने एनजी की बेटी हैं। जैकी और एलायने का अफेयर था, लेकिन दोनों ने शादी नहीं की थी। बाद में जैकी ने जोआन लिन से शादी कर ली। जैकी ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपनी बेटी एटा के बारे में कोई बात नही की, लेकिन उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि वह एलायने संग रिलेशनशिप में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें