फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के बावजूद Avengers: Infinity War की कमाई 100 करोड़ के पार, 'पद्मावत' का गुरूर भी चकनाचूर

Wed, 02 May 2018 11:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
‪‪Avengers Infinity War‬
इंडियन प्रीमियर लीग की धूम के बावजूद लोगों के बीच हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' का जलवा कायम है। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन सोमवार को 20.52 करोड़ रुपये की कमाई की। यानी, फिल्म ने अब तक कुल 114.82 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है।
विज्ञापन

2 of 5
Avengers Infinity War
22 सुपरहीरोज मिलकर भी थानोस को हरा नहीं पाए, मगर उन्होंने 'पद्मावत' का गुरूर चकनाचूर जरूर कर दिया है। फिल्म 'पद्मावत' चार दिन में सिर्फ 75 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई थी। यह तब था जब फिल्म को गणतंत्र दिवस की छुट्टी का फायदा भी मिला था। ओपनिंग वीकेंड की कमाई में 'पद्मावत' को पछाड़कर फिल्म एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर साल 2018 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।  
विज्ञापन

3 of 5
‪‪Avengers Infinity War‬
मंगलवार यानी आज मजदूर दिवस की छुट्टी की वजह से 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' की ज्यादा कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि यह फिल्म पहले हफ्ते में 170-175 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। कहा जा रहा है कि कमाई की ऐसी ही रफ्तार जारी रही तो यह फिल्म 300 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेगी। 

4 of 5
‪‪Avengers Infinity War‬
 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' जल्द ही भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन जाएगी और जिस तरह से 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' की कमाई की रफ्तार जारी है, उसे देखकर लग रहा है कि यह फिल्म 300 करोड़ की कमाई कर लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Avengers Infinity War
हॉलीवुड फिल्म होने के बावजूद भारत के सिने दर्शकों के बीच 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इसकी मुख्य वजह यह है कि अंग्रेजी के अलावा इसे लगभग सभी मुख्य क्षेत्रिय भाषाओं में रिलीज किया गया है। यानी जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती मगर सुपरहीरो वाली फिल्में देखने का शौक है, वे भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें