फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू से समझिए 'एवेंजर्स सीरीज' की पूरी कहानी, आज पढ़िए फेज वन की पहली 5 कहानियां

Tue, 23 Apr 2019 05:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Avengers series film - फोटो : twitter
पूरी दुनिया में इन दिनों एक ही फिल्म का हल्ला है, 'एवेंजर्स एंडगेम।' पिछले 11 साल में इस सीरीज की अब तक रिलीज हो चुकी 21 फिल्मों ने एवेंजर्स की कहानियों पर नजर रखने वाली एक ऐसी विश्वव्यापी पीढ़ी तैयार की है, जो भाषाओं और सरहदों की दूरियां मिटाकर एक हो चुकी है। फिल्म निर्माता कैविन फैजी की सोची ये एक ऐसी कल्पना है जो इतिहास लिख रही है। लगातार 21 हिट फिल्में बनाना और 22वीं के ब्लॉकबस्टर होने की रिलीज से पहले ही गारंटी हो जाना फिल्म कारोबार का मिथ है। आपमें से बहुतों ने इनमें से तमाम फिल्में देखी भी होंगी लेकिन शायद अलग अलग या बिना क्रम के। अमर उजाला डॉट कॉम आज से 'एवेंजर्स एंडगेम' की रिलीज तक आपको समझाने जा रहा है मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स (एमसीयू) की अब तक की पूरी कहानी, सिलसिलेवार ढंग से। आज एवेंजर्स महागाथा की पहली कड़ी।
विज्ञापन

2 of 7
Iron Man - फोटो : file photo
आयरनमैन (2008)
मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स पूरे ब्रह्मांड में फैला है। इसमें अलग अलग ग्रहों पर चल रही कहानियों को एक सूत्र से जोड़ा गया है। इस सिलसिले की शुरूआत हुई साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'आयरनमैन' से। रॉबर्ट डाउनी जूनियर भले आज हॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता बन चुके हों, लेकिन इस फिल्म में आयरनमैन का रोल पाने के ले उन्होंने फ्रेंचकट दाढ़ी उगाकर निर्माताओं के सामने अपनी दावेदारी साबित करने के लिए तमाम जतन किए थे। आयरनमैन का रोजमर्रा की जिंदगी में नाम टोनी स्टार्क है जिसे युद्ध उपकरण बनाने वाली कंपनी स्टार इंडस्ट्रीज विरासत में मिली है। इस फिल्म में टोनी स्टार्क आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त होने के लिए जुगाड़ का आयरमैन एक गुफा में रहते हुए बनाता है और इसी फिल्म से वह युद्ध का सामान बनाने की बजाय दुनिया को खतरों से बचाने के लिए अपनी कंपनी की दशा और दिशा बदलने का फैसला लेता है। एवेंजर्स सीरीज की हर फिल्म में एंड क्रेडिट्स खत्म होने के बाद कुछ सीन्स होते हैं जो आने वाली फिल्मों के क्लू माने जाते हैं। आयरनमैन की एंड क्रेडिट में सैमुअल एल जैक्सन दिखते हैं और यहीं पहली बार एवेंजर्स इनेशिएटिव का जिक्र आता है।
विज्ञापन

3 of 7
The Incredible Hulk - फोटो : twitter
इन्क्रेडिबल हल्क (2008)
गामा किरणों से प्रभावित एक इंसान कैसे गुस्सा आने पर विशालकाय दानव सरीखे जीव हल्क में बदल जाता है, ये किस्सा दरअसल 2006 में रिलीज हुई हल्क में दर्शक देख चुके थे। पैरामाउंट पिक्चर्स को ही हल्क की सीक्वेल बनानी थी, लेकिन जब उनसे ये न हो पाया तो मार्वेल स्टूडियोज ने इसके अधिकार वापस ले लिए। मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की दूसरी फिल्म 'इन्क्रेडिबल हल्क' में एक दुखद प्रेम कथा है जिसमें सेना की तलाश से बचता फिरता हल्क अपनी गुस्से पर काबू पाने के जतन तलाश करने के लिए दूर चला जाता है। ये फिल्म एमसीयू की दो और फिल्मों 'आयरनमैन 2' और 'थोर' के समय के साथ चलती है। हल्क का किरदार इस फिल्म में एडवर्ड नॉर्टन ने किया, इसके बाद की फिल्मों में ये किरदार मौजूदा हल्क यानी अभिनेता मार्क रफैलो ने किया है।

4 of 7
Iron Man 2 - फोटो : twitter
आयरनमैन 2 (2010)
ये सार्वजनिक हो जाने के बाद की टोनी स्टार्क ही आयरनमैन है, अमेरिकी सरकार स्टार्क इंडस्ट्रीज की ये तकनीक अपने कब्जे में लेना चाहती है। वहीं कुछ लोगों का इऱादा आयरमैन का कारोबारी उत्पादन करने का भी है। पहली फिल्म में आयरनमैन के आतंकियों के कब्जे में बनाए आयरनमैन के पुर्जे इकट्ठे करके एक रूसी वैज्ञानिक की मदद से स्टार्क इंडस्ट्रीज की एक विरोधी कंपनी भी इस कारोबार में कूद चुकी है। इस फिल्म में आने वाले किरदारों कैप्टन अमेरिका की शील्ड दिखती है। थोर का हथौड़ा दिखता है और दिखता है नन्हा पीटर पार्कर जो आगे चलकर स्पाइडरमैन बनने वाला है। आयरनमैन इस सीन में पीटर पार्कर को एक ड्रोन हमले से बचाता है।
विज्ञापन

5 of 7
Thor - फोटो : twitter
थोर (2011)
एमसीयू की कहानी इस फिल्म में अंतरिक्ष के एक दूसरे ग्रह एसगार्ड में घटती है। मार्वेल ने सोनी पिक्चर्स से इस किरदार के राइट्स खरीदे। 'थोर' का किरदार एमसीयू में ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता क्रिम्स हेम्सवर्थ ने किया है। एसगार्ड में अच्छी और बुरी शक्तियों की जंग में टकराव होता है राज्य के दो उत्तराधिकारियों थोर और लोकी का। साजिशन फंसे थोर को उसकी शक्तियां छीनकर ग्रह से निर्वासित कर दिया जाता है और इस क्रम में वह पहुंच जाता है धरती पर। अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश में लगे थोर का यहीं इंसानों से संपर्क होता है। इसी फिल्म से एवेंजर्स की गाथा सेट होनी शुरू होती है। एवेंजर्स सीरीज दरअसल कुछ ताकतवर पत्थरों के बारे में हैं, जो अलग अलग ग्रहों में अलग अलग लोगों के पास हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Captain America The First Avenger - फोटो : twitter
कैप्टन अमेरिका – द फर्स्ट एवेंजर (2011)
'आयरनमैन', 'हल्क' और 'थोर' के बाद एमसीयू में बारी आती है कैप्टन अमेरिका में लेकिन ये कहानी इस तरह लिखी गई है कि ये किरदार पहला एवेंजर बनता है। कहानी आयरनमैन से भी पीछे, बहुत पीछे जाकर शुरू होती है दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान। एवेंजर्स सीरीज का तकरीबन हर हीरो जिंदगी में किसी न किसी मुश्किल से जूझ रहा होता है और इसके बावजूद दूसरों की मदद करने को वह तैयार रहता है। कैप्टन अमेरिका बनने से पहले स्टीव रोजर्स एक दुबला पतला युवक है जो तमाम कोशिशें करके भी सेना में भर्ती नहीं हो पाता। उसके देशप्रेम के जज्बे को समझते हुए ट्रेनिंग के बाद उस पर एक प्रयोग किया जाता है जो उसे अजेय योद्धा बना देता है। कैप्टन अमेरिका दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जर्मन की सेना से लड़ता है और नाजियों के गुप्त संगठन हाइड्रा के मुखिया रेड स्कल से भिड़ता है। हाइड्रा नामक ये संगठन ही धरती के एवेंजर्स का सबसे बड़ा दुश्मन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
The Avengers - फोटो : twitter
द एवेंजर्स (2012)
एमसीयू की ये पहली फिल्म है जिसमें एवेंजर्स सीरीज के अब तक के सुपरहीरो एक साथ लोकी से भिड़ते हैं। लोकी धरती पर आता है राजदंड, सेप्टर, को पाने के लिए। इस राजदंड में भी ऊर्जा का एक स्रोत है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी शील्ड का मुखिया निक फ्यूरी सारे सुपरहीरोज को एक साथ आने को कहता है। लोकी दूसरे ग्रह की शक्ति चितौरी से मिल चुका है और चितौरी की सेना धरती पर आक्रमण करने के लिए अंतरिक्ष में बने ब्लैकहोल का इस्तेमाल करती है। न्यूयॉर्क शहर में होने वाले इस भीषण मुकाबले को परदे पर देखना बहुत ही रोमांचक भी है और सिनेमा की हर तकनीक का जबर्दस्त इस्तेमाल भी। इस सीन के स्पेशल इफेक्ट्स सिनेमा के इतिहास में तब तक के सबसे बेहतरीन स्पेशल इफेक्ट्स माने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें