फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की कगार पर है ये फेमस स्टार, वजह AIDS जैसी जानलेवा बीमारी

Tue, 23 Apr 2019 08:46 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Cj De Mooi
ब्रिटेन के मशहूर क्विज शो एगहेड्स से फेमस हुए एक्टर सीजे ड मुई ने एक हैरान करने वाली जानकारी दी है। उन्होंने अपने फैन्स को बताया है कि वह पिछले तीन दशक से एड्स की बीमारी से पीड़ित हैं और अब उनकी हालत ऐसी है कि उन्हें जिंदगी के लिए लड़ना पड़ रहा है। सीजे ने ये सारी बातें ट्विटर पर लिखीं।
विज्ञापन

2 of 4
Cj De Mooi
सीजे ने ट्वीट किया, 'मैं 30 साल से एड्स के साथ जी रहा हूं लेकिन पिछले तीन साल से मुझे जिस दर्द से गुजरना पड़ा है उससे साफ है कि मेरे पास ज्यादा समय नहीं बचा है। मैं बाहर से फिट दिखाई देता हूं, अभी भी दौड़ने जाता हूं और सोचता हूं कि मैं ठीक हो जाऊंगा। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। अगर मैं किसी भी तरह से आपकी मदद कर सकूं तो प्लीज मुझे बताएं।' 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
एचआईवी एड्स
सीजे ड मुई फिलहाल आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे हैं, जिस कारण वह जल्द ही बेघर हो सकते हैं। पिछले साल सितंबर में उन्होंने खुद को बैंकरप्ट भी घोषित कर दिया था। सीजे के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उनके पेज पर अब तक तीन हजार पाउंड से ज्यादा की राशि दान की जा चुकी है। 
विज्ञापन

4 of 4
Cj De Mooi
21 सितंबर 2016 को, ड मुई को हीथ्रो हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था, उन्होंने अपनी आत्मकथा में एक बेघर आदमी कोएम्सटर्डम के एक नहर में धकेलने और उसकी हत्या करने की सोच के बारे में लिखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें