फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एवेंजर्स' सीरीज की ये 6 फिल्में करती हैं थानोस की साजिश का खुलासा, पढ़िए फेज 2 की कहानियां

Wed, 24 Apr 2019 12:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Avengers series film - फोटो : file photo
एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म बताई जा रही 'एवेंजर्स एंडगेम' तक की कहानी समझाने के लिए आज पढ़िए फेज 2 की छह फिल्मों की कहानियां। ये फिल्में क्रम से देखने में ही इनका आनंद आता है। फिलहाल एवेंजर्स सीरीज की ये सारी फिल्में किसी एक ओटीटी पर उपलब्ध नहीं हैं। इन फिल्मों का सार आप तक पहुंचाने के लिए हमने नेटफ्लिक्स से लेकर हॉटस्टार और जियो मूवीज तक ये फिल्में तलाशी हैं और आप तक इनकी कहानियां पहुंचा रहे हैं। सीरीज की पहली पांच फिल्मों की कहानियां आप पढ़ चुके हैं, अब आगे...
विज्ञापन

2 of 7
Iron Man 3 - फोटो : twitter
आयरनमैन 3 (2013)
'द एवेंजर्स' में न्यूयॉर्क शहर में हुए एलियन हमले के बाद से आयरनमैन परेशान है। वह तनाव के दौर से गुजर रहा है और उसे लगता कि दूसरे एवेंजर्स के मुकाबले उसकी शक्तियां कम हैं। इसी बीच, मंदारिन का उसके घर पर हमला होता है और इस हमले में आयरनमैन तबाह हो जाता है। फिल्म में एक संवाद है, ‘जब से आसमान से ये हथौड़े वाला भीमकाय शख्स धरती पर गिरा है, सारे नियम बदल चुके हैं।’ फिल्म के एंड क्रेडिट्स के बीच हल्क फिर नजर आता है।
विज्ञापन

3 of 7
Thor The Dark World - फोटो : twitter
थोर: द डार्क वर्ल्ड (2013)
गैलेक्सी की दूसरे ग्रहों में मची हलचल से धरती पर हो रही साजिशों के तार इस फिल्म में थोड़े और मजबूत होते हैं। थोर धरती पर आकर फिर से अपनी महिला दोस्त से मिलता है जो अंतरिक्ष विज्ञानी है। इस बीच उसे ये भी पता चलता है कि हजारों साल पहले अज्ञातवास में चला गया दुष्ट मैलेकीथ लौट आया है, उसके पास डार्क एल्वेस की सेना है और वह तलाश रहा है तबाही का सबसे खतरनाक स्रोत – ईथर। उधर, एसगार्ड ग्रह पर लोकी को जेल में डाल दिया गया है, लेकिन इस खतरे से उबरने के लिए थोर उसकी मदद लेने का फैसला करता है। फिल्म में कैप्टन अमेरिका में थोड़ी देर के लिए दिखता है और मिड क्रेडिट सीन्स में कलेक्टर की झलक भी मिलती है।

पढ़ें- शुरू से समझिए 'एवेंजर्स सीरीज' की पूरी कहानी, आज पढ़िए फेज वन की पहली 5 कहानियां

4 of 7
Captain America The Winter Soldier - फोटो : file photo
कैप्टन अमेरिका: द विन्टर सोल्जर
एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में निर्देशक जोड़ी एंथनी रूसो और जो रूसो की एंट्री इसी फिल्म से हुई। इन निर्देशक भाइयों ने कैप्टन अमेरिका को पहले से बेहतर और ताकतवर इंसान के रूप में पेश किया। फिल्म की कहानी खुफिया एजेंसी शील्ड में काम करना शुरू कर चुके स्टीव रोजर्स (कैप्टन अमेरिका) के उस मिशन के बारे में है, जिसमें उसे एक खतरनाक कातिल का पता लगाना है। ये खतरनाक कातिल विंटर सोल्जर के नाम से जाना जाता है। सीरीज में एक नया किरदार जुड़ता है फाल्कन जिसके पास उड़ सकने के लिए पक्षियों जैसा एक कृत्रिम सूट है। फिल्म में नताशा रोमनऑफ यानी ब्लैक विडो भी है। इसी फिल्म में इस बात का भी खुलासा होता है कि खतरनाक संगठन हाइड्रा ने शील्ड में भी घुसपैठ कर ली है। स्टार्क टावर के एवेंजर्स टॉवर बन जाने की झलक फिल्म में मिलती है और सीरीज में आगे दिखने वाले एक और किरदार स्टीफन स्ट्रेंज का जिक्र भी इस फिल्म में होता है।
विज्ञापन

5 of 7
Guardians of the Galaxy - फोटो : twitter
गार्जियन्स ऑफ गैलेक्सी (2014)
एवेंजर्स सीरीज की इस नौवीं फिल्म में एक नए किरदार की एंट्री होती है, जिसका नाम है स्टार लॉर्ड। आम जिंदगी में उसे पीटर क्विल के नाम से पुकारा जाता है। दम तोड़ती मां से एक तोहफा लेकर अस्पताल से भागे पीटर का बचपन में ही अपहरण हो जाता है। क्यों, इसकी कहानी इस फिल्म के सीक्वेल में खुलती है। पीटर क्विल एक ऐसे गोले का चुराने का ठेका ले लेता है, जो दरअसल थानोस को चाहिए। और थानोस ने ये काम रोनन को सौंपा है। फिल्म में थानोस की गोद ली हुई बेटी नेबुला है। अनाथ गमोरा है, जिसे थानोस ने खतरनाक ट्रेनिंग दी है। लोमड़ी सा दिखता किरदार रॉकेट है, जिस पर लैब में इतने प्रयोग किए गए कि वह न सिर्फ बोलता है बल्कि हर उस काम में एक्सपर्ट है जो कोई भी दूसरा एवेंजर कर सकता है। इस फिल्म में एक और शक्तिशाली पत्थर एवेंजर्स की कहानी से आ जुड़ता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Avengers Age of Ultron - फोटो : twitter
एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन
अल्ट्रॉन एक सॉफ्टवेयर है जो एवेंजर्स और दुनिया की तबाही के लिए बनाया गया है। आयरनमैन इसे अपनी लैब में ले आता है जहां वह लैब को चलाने वाले सॉफ्टवेयर को करप्ट कर देता है और खुद एक नई इंसानी शक्ल लेने की कोशिश करने लगता है। आयरनमैन अपनी लैब के मूल सॉफ्टवेयर से अल्ट्रॉन को अलग करने की कोशिश कर रहा होता है, उधर दूर दक्षिण कोरिया में हाइड्रा के लोगों ने इंसानी ऊतक तैयार करने वाली एक वैज्ञानिक को अल्ट्रॉन को इंसानी शरीर देने के लिए बंधक बना रखा है। इस सारे दांवपेंच के बीच जन्म होता है, विजन का। और, उसके माथे पर लगा है करामाती शक्तिशाली पत्थर यानी इनफिनिटी स्टोन। फिल्म में कैप्टन अमेरिका, आयरनमैन, थोर, हल्क, ब्लैक विडो, हॉक आई मिलकर अल्ट्रॉन से भिड़ते हैं, जिसने अपने जैसे लाखों अल्ट्रॉन तैयार कर लिए हैं। फिल्म में बाइब्रेनियम का जिक्र भी आता है, जिसके तार आगे चलकर ब्लैकपैंथर से जुड़ते हैं। यहीं पहली बार थानोस का वो मजबूत दस्ताना दिखता है जिसमें इनफिनिटी स्टोन्स सजाने के लिए इनफिनिटी वॉर छिड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ant-Man - फोटो : twitter
एंटमैन (2015)
एंटमैन एवेंजर्स सीरीज का नया एवेंजर बनकर 2015 में आया। वैज्ञानिक हैंक पाइम ने ऐसी तकनीक खोज निकाली है जिसमें एक खास सूट पहनकर इंसान का आकार चींटी जैसा हो जाता है लेकिन उसकी ताकत लाखों गुना बढ़ जाती है। उसे लगता है इस तकनीक का दुरुपयोग हो सकता है तो वह इसे छुपा देता है। बरसों बाद उसकी इस तकनीक का व्यावसायिक उत्पादन करने की कोशिश उसका ही उत्तराधिकारी कर रहा होता है जिसका हैंक विरोध करता है। स्कॉट नामक एक चोर एक दिन कड़ी सुरक्षा में रखा हैंक का ये सूट चुरा लेता है तो हैंक को लगता है कि स्कॉट ही एंटमैन बनने का सही हकदार है। स्कॉट को हैंक इसके लिए तैयार करता है और इस तकनीक के दुरुपयोग की साजिश पर पानी फेर देता है। फिल्म के एंड क्रेडिट्स में कैप्टन अमेरिका, फॉल्कन और विंटर सोल्जर दिखते हैं और सीरीज की अगली फिल्म कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर का बेस सेट करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें