दो बार ऑस्कर जीत चुके ईरानियन फिल्म निर्देशक असगर फरहादी ने तेहरान के अधिकारियों पर जुबानी हमला किया है और पुरस्कार समारोह के अगले संस्करण में ईरान का प्रतिनिधित्व ना करने की धमकी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा कर कई सवाल किए है। असगर ने लिखा, 'मैं उस सरकार से कैसे जुड़ सकता हूं जिसकी चरमपंथी मीडिया ने पिछले सालों में मुझे खत्म करने , हाशिए पर डालने और कलंकित करने की कोशिश की'। असगर ने आखिरी बार फिल्म 'ए हीरो' का निर्देशन किया था जिसमें ईरानियन शहर शिराज के एक कैदी के जीवन की कहानी दिखाई गई थी।
फरहादी की सरकार को धमकी
फरहादी ने कहा कि, 'मैंने राष्ट्र पर सालों से हो रहे तकलीफ पर खुलकर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने जनवरी 2017 और नवंबर 2019 में महिलाओं के खिलाफ क्रूर भेदभाव और सरकार के कोरोना संक्रमण को संभालने की नीति पर इशारा करते हुए यह बात कही'।