फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पंजाबी गायिका गुरमीत बावा का निधन और बिग बी ने पान मसाला कंपनी को भेजा नोटिस, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Sun, 21 Nov 2021 07:29 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अमिताभ बच्चन, गुरमीत बावा - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 77 वर्ष की थीं। पारिवारिक मित्र भूपिंदर सिंह संधू से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने शहर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। संधू ने बताया कि, "सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद उन्हें शनिवार शाम अस्पताल ले जाया गया था।" पंजाबी लोक गायक कृपाल बावा की पत्नी गुरमीत बावा लगभग 45 सेकंड के लिए अपने लंबे 'हेक' के लिए जानी जाती थीं। हालांकि, वह तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने दूरदर्शन पर परफॉर्म करना शुरू किया। वह राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर प्रदर्शित होने वाली पहली पंजाबी महिला गायिका थीं। पंजाब के गुरदासपुर जिले के कोठे गांव में साल 1944 में जन्मी गुरमीत बावा पंजाब के लोक गीत जुगनी को गाकर पूरे देश में लोकप्रिय हो गई थीं। 

 

विज्ञापन

2 of 10
ट्रोल किए जा रहे करण जोहर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर यूजर्स को कब क्या पसंद आ जाए और किस बात पर आपत्ति हो जाए इसका कोई ठिकाना नहीं है। इसी तरह रविवार को ट्विटर पर अचानक करण जौहर ट्रेंड करने लगे। लोगों ने उन्हें उनके कोट के कारण ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल उनके कोट पर किसी जानवर की तस्वीर वाला एक लोगो बना हुआ था, जिसे कुछ लोगों ने पाकिस्तानी एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लोगो के साथ कंपेयर करना शुरू कर दिया। 

 

विज्ञापन

3 of 10
गोविंदा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड सेलेब्स के नाम और तस्वीरों का प्रयोग करके बड़े-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करना और मोटी रकम कमाना कोई नई बात नहीं है। देश में आए दिन ऐसे कई कार्यक्रम की जानकारी सामने आती है जिसमें किसी बड़ी हस्ती के शिरकत करने की घोषणा कर लाखों की बुकिंग कर ली गई और बाद में आयोजक अपने दावों से मुकर गए। ऐसे में आयोजकों के खिलाफ तो लोगों का गुस्सा फूटता ही है, लेकिन साथ ही सेलेब्स की छवि पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सामने आया है।

 

4 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

महानायक अमिताभ बच्चन बीते कुछ समय से पान मसाला के एड को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं। इसी बीच खबर आई है कि अमिताभ बच्चन के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बावजूद पान मसाला कंपनी लगातार एड का प्रसारण कर रही थी, जिसके कारण बिग बी ने कंपनी को लीगल नोटिस भेजकर इसका प्रसारण होने से रोकने की मांग की है। दरअसल वह एक्टर पिछले कई वर्षों से इस कंपनी के एड में नजर आते थे, लेकिन उन्होंने अपने पिछले जन्मदिन पर कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था।

सख्ती: अमिताभ बच्चन ने पान मसाला कंपनी को भेजा नोटिस, कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बावजूद एड प्रसारित करने का आरोप
 

 

विज्ञापन

5 of 10
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की पंगा गर्ल यानि कंगना रणौत के पंगे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर कंगना अक्सर ऐसी बातें बोल जाती हैं जो उनके लिए बड़ा सिरदर्द बन जाती है। अब हाल ही में कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर दी जिसके बाद से विवाद बढ़ गया है। कंगना के इंस्टाग्राम पोस्ट पर सिखों के लिए इस्तेमाल की गई भाषा और विचार पर दिल्ली की सिख गुरुद्वारा प्रबंधन ने नाराजगी जाहिर की है।

Kangana Ranaut: सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए केस दर्ज, सिरसा बोले- इन्हें जेल भेजो या पागलखाने
 

 


 
विज्ञापन

6 of 10
सलमान खान, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले अभिनेता कमाल आर खान किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। पंगा लेने और अपने बेबाक विचार साझा करने में भी वह कभी पीछे नहीं हटते। कमाल आर खान उर्फ केआरके अक्सर ट्विटर पर विचार साझा करते हैं जो कई बार काफी विवादित हो जाते हैं। अब हाल ही में केआरके के ने एक और ट्वीट किया है लेकिन उसमें किसी सितारे का नाम नहीं लिया है। केआरके ने लिखा, 'मेरी समझ में नहीं आता कि कुछ लोगों को, एक ऐसे आदमी से सहानुभूति कैसे हो सकती है जो लड़कियों को पीटता हो, मजदूरों को कुचलता हो, जानवरों को मारता हो और आउटसाइडर्स जैसे सुशांत सिंह को धमकाता हो'।

 

विज्ञापन

7 of 10
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की और अब सबकी नजरें कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी पर टिकी हुई हैं, जो दिसंबर के दूसरे हफ्ते में होगी। लेकिन अब खबर आ रही है कि आमिर खान भी तीसरी शादी करने वाले हैं। पिछले दिनों आमिर खान ने अचानक अपनी पत्नी किरण राव से तलाक ले लिया था। उस दौरान दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि अब हम दोनों पति पत्नी नहीं हैं बल्कि हम को-पैरेंट्स और एक-दूसरे के परिवार के तौर पर होंगे। आमिर खान और किरण राव के इस स्टेटमेंट ने लोगों को हैरानी में डाल दिया था।

 

8 of 10
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

राज मेहता की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'जुग जुग जीयो' की रिलीज डेट का सभी को इंतजार है। रिलीज डेट का इंतजार फिल्म के स्टार कास्ट भी कर रहे हैं। इसी पर बातचीत करने के लिए शनिवार को फिल्म के सितारों ने वीडियो कॉल पर एक दूसरे को ज्वाइन किया था। इसी दौरान वरुण धवन और अनिल कपूर के बीच कुछ ऐसी बातचीत हो गई जो जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में अनिल कपूर की बात सुनकर दर्शक भी इसे बार बार देख रहे हैं।

 

9 of 10
द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया

भारत का 52वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) शनिवार यानी 20 नवंबर से गोवा में शुरू हो गया है जो 28 नवंबर तक चलेगा। इस समारोह के लिए 95 देशों की लगभग 624 फिल्मों को एंट्री मिली है। रविवार को महोत्सव का दूसरा दिन है। इस मौके पर शाम पांच से छह बजे एक इंटरएक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें दर्शकों को एक बहुप्रचलित वेब सीरीज की टीम से बातचीत करने और सीखने का मौका मिलेगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

 

 
विज्ञापन

10 of 10
अभिनेत्री जेनिफर लोपेज - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों शादी का मौसम चल रहा है और आम लोगों के साथ साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी एक के बाद एक शादी के बंधन में बंधते जा रहे हैं। अक्सर किसी ना किसी सितारे की शादी की तस्वीरें वायरल हो जा रही हैं तो वहीं कुछ सितारों की शादी की चर्चा हो रही है। हालांकि अगर ऐसा हाल बॉलीवुड का है तो वहीं हॉलीवुड के सितारे भी इस मामले में पीछे नहीं है। इन दिनों हॉलीवुड की मशहूर गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं।

Jennifer Ben: 'बैटमैन' को डेट कर रहीं हैं जेनिफर लोपेज, चौथी बार शादी के सवाल पर दिया ये जवाब

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें