फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 के हुए हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो, 'टाइटैनिक' ने बना दिया था रातोंरात सुपरस्टार

Sun, 11 Nov 2018 05:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hollywood
फिल्म टाइटैनिक से रातोंरात स्टार बने हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो आज 44 साल के हो गए हैं। उनका जन्म अमेरिका के कैलिफोर्निया में 11 नवंबर 1974 को हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 80 के दशक से की थी। उनकी डेब्यू फिल्म क्रिटर्स 3 थी जो साल 1991 में रिलीज हुई थी। पांच फिल्में करने के बाद साल 1997 में उनकी फिल्म टाइटैनिक आई थी जो दुनियाभर में हिट साबित हुई थी..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
hollywood
लियोनार्डो ने टाइटैनिक से पहले तकरीबन पांच फिल्मों में काम किया जिसमें उनकी डेब्यू फिल्म क्रिटर्स 3 के अलावा दिस ब्वॉय्स लाइफ (1993), वाट्स इटिंग गिर्लबर्ट ग्रेैप (1993), बॉस्केटबॉल डायरीज (1995) और रोमियो जूलियट (1996) का नाम शामिल है। फिल्म बॉस्केटबॉल डायरीज (1995) लियोनार्डो की हिट फिल्मों से एक है। 
विज्ञापन

3 of 5
hollywood
लियोनार्डो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उनकी मां एक लीगल सेक्रेट्री थीं और पिता एक कॉमिक्स आर्टिस्ट के अलावा डिस्ट्रीब्यूटर भी थे। लियोनार्डो के माता-पिता की मुलाकात एक कॉलेज में हुई थी जहां उन्हें प्यार हुआ था और फिर शादी करने के बाद कैलिफोर्निया आए। लियोनार्डो के दादा-दादी रूस और जर्मनी के थे। 

4 of 5
Leonardo DiCaprio - फोटो : social media
लियोनार्डो द विंची की तर्ज पर एक्टर का नाम लियोनार्डो रखा गया था क्योंकि जब उनकी मां पेट से थी तो वह लियोनार्डो द विंची की पेंटिंग देखने गई हुई थीं। दरअसल, इस दौरान लियानार्डो ने अपनी मां के पेट में होते हुए पहली बार लात मारी थी। बता दें कि लियोनार्डो एक साल के थे जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
leonardo dicaprio
आखिर में आपको बता दें कि लियोनार्डो डिकैप्रियो विख्यात साइंस कहानी लेखक एचजी वेल्स के कालजयी उपन्यास 'टाइम मशीन' पर फिल्म निर्माण कर रहे हैं। लियोनार्डो इस फिल्म के माध्यम से खुद को एक फिल्म मेकर के रूप में प्रस्तुत करने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक एंडी मशेती करेंगे। फिल्म कितनी बड़ी होगी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस फिल्म को हॉलीवुड के दो बड़े स्टूडियो, वार्नर ब्रदर्स और पैरामाउंट मिलकर बना रहे है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें