फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में लगने वाले जाम से परेशान हुए क्रिस हेम्सवर्थ, वीडियो शेयर कर जताई हैरानी

Tue, 06 Nov 2018 05:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
hollywood - फोटो : self

हॉलीवुड स्टार और सुपरहीरो का किरदार निभाने वाले एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ इन दिनों भारत में हैं। क्रिस इन दिनों गुजरात में अपनी फिल्म 'ढाका' की शूटिंग कर रहे हैं। थानोस जैसे विलेन के पसीन छुड़ाने वाले वाले एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ ने हाल ही में अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें वह गुजरात में लगने वाले जाम की बात कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
hollywood - फोटो : self

हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। जिसमें वह अपनी कार की पिछली सीट से बाहर के दृश्य को कैमरे में कैद करने के लिए कैमरा पैन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने जाम में फंसे रहने के दौरान यह फोटो ली है। जिस पर उन्होंने लिखा है कि खूबसूरत अव्यवस्था। 
विज्ञापन

3 of 5
hollywood - फोटो : self

इंस्टाग्राम पर एक वीडियों कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ट्रैफिक बढ़ रहा है। यह एक अच्छी व्यवस्था है। यहां हम चौराहे पर हैं और कोई भी आगे नहीं बढ़ रहा, सिवाय हमारी कार के, जो रोड के गलत साइड चल रही है। यह क्या हो रहा है। हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ पिछले हफ्ते भारत आए हैं।

4 of 5
Manoj Bajpayee

बता दें ढाका फिल्म की कहानी इंडिया और बांग्लादेश के बैकड्रॉप पर आधारित है। फिल्म में मनोज वाजपेयी और रणदीप हुड्डा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म ढाका में मनोज वाजपेयी एक डॉन का किरदार निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hollywood - फोटो : self

एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर को डायरेक्ट करने वाली जोड़ी रुसो और एंथोनी रुसो इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है। हॉलीवुड के फेमस स्टंट कॉर्डिनेटर सैम हार्गेव इस फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू करेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें