फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 की उम्र में ही बॉलीवुड स्टार्स पर भारी पड़ते हैं जस्टिन बीबर, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

Sun, 01 Mar 2020 09:05 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
जस्टिन बीबर - फोटो : Social Media
हॉलीवुड के मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर विदेश ही नहीं भारत में भी बहुत मशहूर हैं। 26 साल की उम्र में जस्टिन ने इतनी शोहरत कमाई है कि बॉलीवुड स्टार्स भी उनके आगे फीके पड़ते हैं । जस्टिन 12 साल की उम्र से गा रहे हैं। इतना ही नहीं जस्टिन यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सबस्क्राइबर्स बनाने वाले पहले मेल सिंगर हैं। जस्टिन को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी मां पैटी मैलेटी का बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन

2 of 9
जस्टिन बीबर
आज जस्टिन का जन्मदिन है । इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुने किस्से... जस्टिन की मां पैटी शादी से पहले मां बन गई थीं । जस्टिन की परवरिश के लिए उन्होंने कभी शादी नहीं की। जस्टिन के पैदा होने के बाद वो छोटी-मोटी नौकरी कर उन्हें पालती थीं।
विज्ञापन

3 of 9
एरियाना ग्रांडे के साथ जस्टिन बीबर - फोटो : ट्विटर
12 साल की उम्र में जस्टिन एक गाना गुनगुना रहे थे। तभी उनकी मां ने जस्टिन को गाते हुए देखा। पैटी ने जस्टिन का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और यूट्यूब पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते जस्टिन के इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया और जस्टिन फेमस हो गए।
 

4 of 9
जस्टिन बीबर
साल 2007 में क्रिश ब्राउन के हिट नंबर 'विद यू' गाया। इस गाने से लोग जस्टिन के फैन हो गए और ये सिलसिला अभी तक जारी है। जस्टिन इतनी कम उम्र में ही एक इंटरनेशनल सिंगर बन चुके हैं। कनाडा के रहने वाले जस्टिन के पास इतनी कम उम्र में ही करोड़ों रुपए की संपत्ति है।
विज्ञापन

5 of 9
justin bieber
जस्टिन 30 साल से कम उम्र वाली हस्तियों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। जस्टिन ने साल 2017 में भारत में भी एक कॉन्सर्ट किया था । ये शो जस्टिन के पर्पस वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट के तहत हुआ था । इस कॉन्सर्ट पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च हुए थे ।
 
विज्ञापन

6 of 9
Justin Bieber
कॉन्सर्ट की सबसे सस्ती टिकट 4000 रुपए और सबसे महंगी टिकट 75 हजार रुपए थी । जस्टिन ने 17 साल की उम्र में ही 100 मिलियन डॉलर कमा लिए थे। जस्टिन एक साल में 80 मिलियन डॉलर कमाते हैं यानी 5 अरब रुपए।
विज्ञापन

7 of 9
justin bieber - फोटो : social media
रिपोर्ट्स के अनुसार, जस्टिन की साल 2020 की नेट वर्थ 285 मिलियन डॉलर यानी 20 अरब रुपए रही है। फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार, जस्टिन चार बार दुनिया के सर्वोच्च 10 सबसे शक्तिशाली सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

8 of 9
justin bieber - फोटो : social media
जस्टिन बीबर के म्यूजिक एलबम के करीब 10 करोड़ म्यूजिक रिकॉर्ड्स बिक चुके हैं। जस्टिन बीबर ने भारत टूर के लिए 10 करोड़ रुपए लिए थे । इतना ही नहीं बीबर सोशल मीडिया पर भी सबसे चर्चित सेलेब्रिटीज में से एक हैं।
विज्ञापन

9 of 9
Justin Bieber and Hailey Baldwin - फोटो : instagram
जस्टिन बीबर ने 13 सितंबर 2018 को हॉलीवुड मॉडल हैली बाल्डविन से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है । दोनों ने सगाई के बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । साथ ही शादी की तस्वीरें भी सामने आई थीं । दोनों अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर करते रहते हैं ।

तापसी के सामने बॉक्स ऑफिस की बड़ी चुनौती, ये हैं अभिनेत्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें