हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी
- फोटो : Instagram
कोरोना संक्रमण से लड़ाई में भारत की मदद करने के लिए कैटी पेरी ने अपने फैंस ने योगदान देने की अपील की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुे लिखा, 'आपने भारत में मची तबाही के बारे में सुना होगा। हर दिन कोविड के मामलों की संख्या एक नया विश्व रिकॉर्ड बना रहा है। एनपीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 386,453 केसों के साथ भारत पीक पर आ गया है। अस्पतालों ने मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है, क्योंकि वे ऑक्सीजन सहित महत्वपूर्ण आपूर्ति और उपकरणों की कमी का सामना कर रहे हैं। जिससे लोगों को अपने प्रियजनों को अस्पताल के दरवाजे के बाहर स्ट्रेचर पर मरते देखना पड़ रहा है।'