हाउस ऑफ द ड्रैगन
- फोटो : सोशल मीडिया
गेम ऑफ थ्रोन्स का प्रीक्वल
गेम ऑफ थ्रोन्स के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल जब आखिरी सीजन के साथ ही इसका एलान हुआ था कि अब इसको आगे नहीं बढ़ाया जाएगा तो दर्शकों का दिल टूट गया था। इसके बाद अब शो के मेकर्स की ओर से एलान किया गया है कि गेम ऑफ थ्रोन्स का प्रीक्वल 'हाउस ऑफ ड्रैगन' नाम से लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इसको लेकर अलग अलग खबरें सामने आ रही हैं, एक तरफ कहा जा रहा है कि इसे कैंसिल कर दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि कुछ नए एपिसोड्स प्रसारण के लिए एचबीओ चैनल को दिए गए हैं जिन्हें हरी झंडी मिल गई है।