फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हॉलीवुड फिल्म के ट्रेलर ने यूट्यूब पर किया चमत्कार, दो दिन में देखने वाले 2 करोड़ के पार

Wed, 25 Apr 2018 04:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हॉलीवुड फिल्म Avengers: Infinity War के बाद एक और फिल्म का ट्रेलर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शानदार एक्शन और डायलॉग्स से भरपूर मार्बल्स की इस हॉलीवुड फिल्म ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। इस ट्रेलर को भारत में सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के आधिकारिक चैनल की ओर से रिलीज किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
हैरतअंगेज थ्रिलर से लबरेज इस फिल्म का नाम ‘वेनम’ है। इसमें टॉम हार्डी, मिशेल विलियम्स और रिज अहमद मुख्य भूमिका में है। यूट्यूब पर ‘वेनम’ का ट्रेलर काफी ट्रेंड कर रहा है। यह यूट्यूब के ट्रेंडिंग में टॉप 3 में चल रहा है। खास बात यह है कि ‘वेनम’ के ट्रेलर को रिलीज हुए केवल दो दिन हुए हैं और दो ही दिन में इसके ट्रेलर को 2 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया है। 
विज्ञापन

3 of 4
इतना ही नहीं ‘वेनम’ के ट्रेलर को 8 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म की कहानी एक फिक्शन ड्रामा से प्रेरित हैै, जिसमें एक अलग तरह का जीव दिखाया गया है। ट्रेलर से पहले फिल्म को टीजर और पोस्टर भी रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन

4 of 4
बात करें फिल्म के मुख्य किरदार की तो वेनम पहली बार फिल्म स्पाइडर मैन 3 में नजर आया था। बताया जाता है कि वेनम के किरदार को मारवेल कॉमिक्स ने 1988 में बनाया था। फिल्म 'स्पाइडर मैन 3' में वेनम के किरदार को टोफर ग्रेस ने निभाया था। अब देखना होगा कि 'वेनम' हॉलीवुड दर्शकों का कितना दिल जीत पाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें