the rock
जॉनसन ने लिखा, मम्मी लॉरेन जॉनसन ने एक रॉकस्टार को जन्म दिया है। मेरा पूरा जीवन बेहद प्यार करने वाली और मजबूत महिलाओं के बीच बीता है, लेकिन मेरी बेटी टिया की डिलीवरी के बाद मैं महिलाओं के प्रति प्यार के नए स्तर पर पहुंच गया, जिसे व्यक्त कर पाना मुश्किल है। मैं लॉरेन सहित सभी मां और महिलाओं का सम्मान और प्रशंसा करता हूं।