फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' नहीं, 1 दिसंबर को रिलीज होगी ये 'वंडर'फुल फिल्म, सामने आएगा हेलमेट के पीछे छिपा चेहरा

Mon, 20 Nov 2017 03:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Wonder
फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज डेट टलने से मायूस सिने प्रेमियों के लिए एक गुड न्यूज है। हॉलीवुड में धूम मचाने के बाद, अब जूलिया रॉबर्ट्स की फिल्म 'वंडर' 1 दिसंबर को भारत में भी रिलीज होगी। अमेरिका में यह फिल्म 17 नवंबर को रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई भी कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Wonder
फिल्म 'वंडर' में जूलिया रॉबर्ट्स ने एक मां का किरदार निभाया है जिसका बच्चा एक 'स्पेशल चाइल्ड' है। फिल्म ऑगी पुलमैन नाम के एक बच्चे की कहानी है जिसका चेहरा आम बच्चों जैसा नहीं है। उसकी 27 सर्जरी भी हो चुकी है, लेकिन उसे अपना चेहरा 'नॉर्मल' नहीं लगता। वह अपना मजाक नहीं बनवाना चाहता इसलिए घर पर ही पढ़ाई करता है। पर कहानी में मोड़ तब आता है जब वह होम स्कूल छोड़ असल स्कूल जाता है। उसके संघर्षों को फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 4
Wonder
हॉलीवुड फिल्म 'वंडर' इसी नाम से लिखे गए आरजे पेलेसियो के उपन्यास पर आधारित है। यह बेस्ट सेलिंग नॉवेल साल 2012 में आई थी। फिल्म में जैकोब ट्रेम्ले ने 10 साल के बच्चे ऑगी पुलमैन का किरदार निभाया है। फिल्म को 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' फेम स्टीफन चोवोस्की ने डायरेक्ट किया है।

पढ़ें: दोबारा रिलीज होगी टाइटैनिक, 20वीं सालगिरह पर हुआ बड़ा ऐलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें