फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sophie Turner- Joe Jonas: दूसरी बार चाची बनीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, जेठानी सोफी टर्नर ने दिया बेटी को जन्म

Fri, 15 Jul 2022 06:15 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ा, सोफी टर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। अभिनेत्री प्रियंका दूसरी बार चाची बन गई हैं। दरअसल, प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर दोबारा मां बन गई हैं और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। सोफी टर्नर और जो जोनस गुरुवार को पेरेंट्स बन गए हैं। सोफी टर्नर के प्रवक्ता ने मीडिया को इस बात की  पुष्टि की है। 
विज्ञापन

2 of 4
सोफी टर्नर, जो जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
सोफी टर्नर के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया है और वह बेहद खुश हैं। इससे पहले जो और सेफी एक दो साल की बेटी विला के माता-पिता हैं। सोफी ने जुलाई 2020 में विला को जन्म दिया था। सोफी की बेबी बंप के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रही थीं, ऐसे में फैंस उनकी बेटी की झलक देखने के लिए बेताब हैं। कपल को सोशल मीडिया पर भी खूब बधाइयां मिल रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
सोफी टर्नर, जो जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
सोफी हॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। सोफी को 'द गेम ऑफ थ्रोन्स' के लिए जाना जाता है। इस शो के सोफी तीन बार अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। सोफी 'टाइम फ्रीक', ‘अनादर मी', 'जोशी', 'डार्क फोनिक्स' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, जो जोनस की बात करें तो वह सिंगर और अभिनेता हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस अपनी बेटी के साथ - फोटो : insta
बता दें कि सोफी टर्नर और जो जोनस ने 29 जून 2019 को शादी की थी। इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वहीं, इस साल जोनस परिवार में सोफी ही नहीं प्रियंका भी मां बनी हैं। साल की शुरुआत में निक और प्रियंका ने सरोगेसी से बेटी को जन्म दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें