फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहाने उतरी हॉलीवुड एक्ट्रेस अचानक लगी डूबने, कैमरामैन बनाता रहा वीडियो

Sun, 29 Jul 2018 06:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टैमी बार्टिया
काशी पहुंचीं एक हॉलीवुड एक्ट्रेस के गंगा में डूबते-डूबते बचने की चर्चा है। जी हां, अतुल गर्ग की फीचर फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ पीकॉक’ की शूटिंग हॉलीवुड अभिनेत्री टैमी बार्टिया बनारस में कर रही थीं। फिल्म के एक सीन की शूटिंग गंगा नदी में करनी थी। फिल्म के निर्देशक, कैमरामैन और पूरी टीम इस सीन को बखूबी फिल्माने में लगी थी, तभी निर्माता निर्देशक अतुल गर्ग को एहसास हुआ कि टैमी पानी में डूब रही हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Tammy Bartaia
निर्देशक की सहयोगी टीम ने तुरंत एक्शन लिया और हीरोइन को गहरे पानी में डूबने से बचाया। निर्देशक अतुल गर्ग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मैं अपने असिस्टेंट की होशियारी का जिक्र करना चाहूंगा जिसकी कोशिशों से एक बड़ा हादसा टल गया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
atul garg
गौरतलब है कि फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ पिकॉक’ से डायरेक्टर अतुल गर्ग अपना हॉलीवुड सफर शुरू करने जा रहे हैं। बनारस में बॉलीवुड-हॉलीवुड कलाकारों के साथ इसकी 45 प्रतिशत शूटिंग हो चुकी है। अमेरिका और टर्की में इसकी बाकी शूटिंग होगी। इसी साल दिसंबर में इसे रिलीज करने का इरादा है। 

 

4 of 5
anil rajbhar
हिंग्लिश भाषा में बन रही इस फिल्म का मुहूर्त मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अनिल राजभर ने किया था और इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव व वेदप्रकाश गुप्ता भी मौजूद थे। फिल्म की शूटिंग बनारस के प्रमुख घाटों जैसे अस्सी घाट, मणिकर्णिका घाट पर की गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tammy Bartaia
फिल्म में हॉलीवुड की एक्ट्रेस टैमी के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री आसिमा शर्मा, मनीष वाधवा और अब्बास खान होंगे। इस फिल्म में बनारस के स्थानीय कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का विषय ग्लोबल और यूनिवर्सल है, जो इंसानियत के बारे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें