फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फेम एक्टर पॉल वॉकर पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'आई एम पॉल वॉकर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें बचपन से लेकर जवानी तक के उनके तमाम ऐसे फुटेज शामिल किए गए हैं जिन्हें देख कोई भी भावुक हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
Paul Walker
डॉक्यूमेंट्री 'आई एम पॉल वॉकर' का निर्देशन Adrian Buitenhuis ने किया है। नेटवर्क एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह डॉक्यूमेंट्री 11 अगस्त को पैरामाउंट नेटवर्क पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में एक्टर के परिवार वालों, दोस्तों और फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस के निर्देशक के इंटरव्यू भी हैं। उन्होंने पॉल वॉकर से जुड़े तमाम दिलचस्प किस्से साझा किए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Paul Walker
पॉल वॉकर की स्पीड के प्रति दीवानगी के बारे में उनकी बहन एश्ले वॉकर ने कहा, ' उन्हें तेज भागना पसंद था। बचपन में मैं हमेशा कार की पिछली सीट पर ही बैठती थी, जब भी पॉल ड्राइव करते थे।'
4 of 5
Paul Walker
नवंबर, 2013 में कैलिफोर्निया में एक कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। 40 वर्षीय पॉल वॉकर की कार की स्पीड उस वक्त बहुत ज्यादा थी जब वह एक लैंप पोस्ट और दो पेड़ से जा टकराई। इसके बाद उस कार में आग भी लग गई। डॉक्टरों ने बताया कि चोट और ट्रॉमा की वजह से एक्टर की मौत हुई।