फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nicole Kidman: कान में मिलेगा निकोल किडमैन को पुरस्कार, 'वूमेन इन मोशन' अवॉर्ड से सम्मानित होंगी एक्ट्रेस

Wed, 30 Apr 2025 01:33 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cannes Film Festival: हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन को कान फिल्म फेस्टिवल और केरिंग द्वारा वूमन इन मोशन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
1 of 6
निकोल किडमैन को कान में मिलेगा पुरस्कार - फोटो : इंस्टाग्राम@nicolekidman
निकोल किडमैन को यह अवॉर्ड दिया जाएगा, जिससे उनके फैंस बेहद खुष हैं। वूमन इन मोशन पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है, जो सिनेमा और समाज में महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाती हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
'वूमेन इन मोशन' अवॉर्ड से सम्मानित होंगी एक्ट्रेस - फोटो : इंस्टाग्राम@nicolekidman
कब होगा पुरस्कार समारोह
पुरस्कार समारोह 18 मई को कान फेस्टिवल में होगा। किडमैन को महिला निर्देशकों के साथ काम करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए चुना गया है। उन्होंने 2017 में हर 18 महीने में एक महिला निर्देशक के साथ काम करने का वादा किया था और अब तक 20 से अधिक महिला निर्देशकों के साथ काम कर चुकी हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
कब होगा पुरस्कार समारोह - फोटो : इंस्टाग्राम@nicolekidman
निकोल की तारीफ
केरिंग के सीईओ फ्रेंकोइस-हेनरी पिनॉल्ट ने उनकी तारीफ की और कहा कि वह सिनेमा में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने का शानदार उदाहरण हैं। किडमैन ने इस सम्मान को "सच्चा सम्मान" बताया। वह जेन फोंडा, वियोला डेविस, मिशेल योह और सलमा हायेक जैसी हस्तियों की सूची में शामिल हो गई हैं। 
 

4 of 6
निकोल का करियर - फोटो : इंस्टाग्राम@nicolekidman
निकोल का करियर
निकोल एक ऑस्ट्रेलियाई और अमेरिकी अभिनेत्री और निर्माता हैं। निकोल किडमैन ने ऑस्ट्रेलिया में अपने करियर की शुरुआत 1983 की फिल्म 'बुश क्रिसमस' और 'बीएमएक्स बैंडिट्स' से की थी। निकोल 57 साल की हो चुकी है और अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

5 of 6
निकोल का वर्कफ्रंट - फोटो : इंस्टाग्राम@nicolekidman
निकोल का वर्कफ्रंट
निकोल किडमैन जल्द ही हुलु की सीरीज 'नाइन परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' के नए सीजन में नजर आएंगी और 'मार्गोज गॉट मनी ट्रबल' व 'स्कारपेटा' जैसे प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अब तक कई पुरस्कार से नवाजी जा चुकी हैं निकोल - फोटो : इंस्टाग्राम@nicolekidman
अब तक कई पुरस्कार से नवाजी जा चुकी हैं निकोल
निकोल को अभी तक एक अकादमी पुरस्कार, एक ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार, एक वोल्पी कप, दो प्राइमटाइम एमी पुरस्कार और छह गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिल चुके हैं। इन सभी अवॉर्ड्स के अलावा निकोल 2024 में AFI लाइफ अचीवमेंट अवार्ड सम्मान पाने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री बनीं।

यह भी पढ़ें: Jaat: गोपीचंद मालिनेनी का खुलासा, 'जाट' के लिए सनी देओल नहीं बल्कि तेलुगु हीरो था निर्देशक की पहली पसंद..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें