फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेडली कूपर ने दी लेडी गागा संग बेहतरीन परफोर्मेंस, तो एक्टर की एक्स-वाइफ का ऐसा आया रिएक्शन

Tue, 26 Feb 2019 09:04 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hollywood
हाल ही में ऑस्कर अवार्ड का समापन हुआ है। इस दौरान कई हॉलीवुड फिल्मों और अभिनेताओं को अलग-अलग कैटेगरी में इस अवॉर्ड से नवाजा गया है। इधर अभिनेता और फिल्ममेकर ब्रेडली कूपर की फिल्म 'ए स्टार इज बोर्न' ने अवॉर्ड समारोह में खूब सुर्खियां बटोरी। फिल्म में ब्रेडली के अपोजिट लेडी गागा लीड रोल में दिखाई दी थीं। गौरतलब है कि ब्रेडली और गागा ने शो में बेहतरीन परफॉर्म भी किया था। इस परफोर्मेंस पर ब्रेडली की एक्स-पत्नी का भी रिएक्शन आया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
hollywood
बता दें कि ब्रेडली ने साल 2006 में जेनिफर एस्पोटियो से शादी की थी और शादी के चार महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे। ऐसे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्रेडली और गागा की कैमिस्ट्री पर किए गए पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। यह पोस्ट किसी डेविड स्पेड नामक व्यक्ति ने ब्रेडली और गागा की समारोह की एक फोटो शेयर कर किया है जिसमें उन्होंने पूछा है। क्या यहां इन दोनों का कोई चांस है या नहीं? 
विज्ञापन

3 of 5
hollywood
वहीं, इस सवाल पर ब्रेडली की पूर्व पत्नी का रिएक्शन सिर्फ 'Ha' का रहा। बता दें कि ब्रेडली और गागा की जबरदस्त परफोर्मेंस पर अभी उनकी गर्लफ्रेंड इरिना का भी कोई कमेंट नहीं आया है। लेकिन उनकी तरफ से स्पाइस गर्ल मेलबी ने कहा है कि' देखों , मुझे ब्रेडली की गर्लफ्रेंड के लिए बहुत असहज महसूस हुआ, लेकिन मैं यह सोचती हूं कि यह सिर्फ एक परफोर्मेंस है, क्योंकि यहां यह एक प्रोफेशनली तौर पक किया गया हैं। उन्होंने ये बातें द सन के गुड मॉर्निंग ब्रिटेन में कही। 
 

4 of 5
hollywood
बता दें कि पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद साल 2005 में ब्रेडली का नाम मॉडल इरिना शायर के संग खास चर्चा में जुड़ने लगा था। बात करें गागा की तो बता दें कि उन्होंने क्रिश्चियन कैरिनो से बीते वर्ष सगाई की थी लेकिन इस साल उन्होंने यह सगाई तोड़ दी। वहीं, फैन्स ब्रेडली और गागा को लेकर अफवाहों का बाजार गरम कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lady gaga
बता दें कि लेडी गागा को उनके करियर का पहला ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'अ स्टार इज बार्न' के गाने Shallow को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। इसी दौरान अवॉर्ड नाइट में लेडी गागा और ब्रैडली कूपर ने स्टेज पर परफॉर्म भी दी थी। इस खास परफॉर्मेंस के दौरान उनकी रोमांटिक केमेस्ट्री भी देखने को मिली थी। परफॉर्मेंस के दौरान ब्रैडली कूपर, लेडी गागा के करीब बैठे हुए थे। गाना गाते हुए लेडी गागा ब्रैडली कूपर के इतने करीब आ गईं कि ऐसा लगा मानों दोनों एक दूसरे को किस करने वाले हैं। ये परफॉर्मेंस काफी स्टीमी, पैशनेट और इंटीमेट रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें