फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: अभिनेता टीम रोथ के बेटे कॉर्मैक का लम्बी बीमारी के बाद निधन, महज 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Wed, 02 Nov 2022 10:08 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अभिनेता टिम रोथ और बेटे कॉर्मैक रोथ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हॉलीवुड के जाने माने संगीतकार और अभिनेता टीम रोथ के बेटे कॉर्मैक का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ते हुए महज 25 साल की उम्र में कॉर्मैक ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। कॉर्मैक के परिवार ने इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को कॉर्मैक रोथ ने ‘‘अपने परिवार की मौजूदगी में शांति से अंतिम सांस ली, जो उसे बेहद प्यार करता था’’।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सबसे युवा स्वतंत्रता सेनानी थे शाहरुख के पिता, जन्मदिन पर एक्टर के परिवार के बारे में जानें

विज्ञापन

बता दें कि कॉर्मैक रोथ बेनिंगटन कॉलेज के स्नातक निर्माता, संगीतकार और एक बेहतरीन म्यूजिशियन थे। उन्होंने साल 2021, में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि, उन्हें स्टेज 3 जर्म सेल कैंसर है। गौरतलब है कि उनके पिता अभिनेता टीम रोथ ‘रिजरवॉयर डॉग्स’, ‘पल्प फिक्शन’ और ‘द इनक्रेडिबल हल्क’ जैसी हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके परिवार में उनके माता-पिता, टिम और निक्की रोथ तथा भाई हंटर रोथ हैं।

यह भी पढ़ें: असल जिंदगी में भी किंग हैं बॉलीवुड के बादशाह, एक दिन में ही कमा लेते हैं करोड़ों रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें