फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood: एक्शन से भरपूर हॉलीवुड फिल्म 'बुलेट ट्रेन' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, दमदार अंदाज में दिखे ब्रैड पिट

Tue, 07 Jun 2022 09:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रैड पिट - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट की नई एक्शन थ्रिलर 'बुलेट ट्रेन' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म कोटारो इसाका के उपन्यास 'मारिया बीटल' पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर देखने में काफी शानदार है। इस फिल्म की कहानी एक प्रशिक्षित हत्यारे लेडीबग (ब्रैड पिट) के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो जुर्म की दुनिया को छोड़ना चाहता है। इस बीच कहानी में मोड़ तब आता है जब उसकी हैंडलर (सैंड्रा बुलॉक) उसे टोक्यो से क्योटो जाने वाली बुलेट ट्रेन पर एक ब्रीफकेस लाने के लिए मजबूर देती है। इस फिल्म में आपको कई जबरदस्त मोड़ भी देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

2 of 4
ब्रैड पिट - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में ब्रैड पिट के अलावा जॉय किंग, ब्रायन टायरी हेनरी, आरोन टेलर-जॉनसन, जाजी बीट्ज, माइकल शैनन, बैड बनी, लोगान लर्मन, एंड्रयू कोजी, करेन फुकुहारा, मासी ओका और हिरोयुकी सनाडा भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन डेविड लीच ने किया है। उन्हें डेडपूल 2 के लिए जाना जाता है। बता दें कि रेयॉन रेनॉल्ड्स अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
विज्ञापन

3 of 4
ब्रैड पिट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म बुलेट ट्रेन की पटकथा को जैक ओल्केविक्ज ने लिखा है। गौरतलब है कि इस फिल्म का पहला ट्रेलर दो मार्च को रिलीज किया गया था। लगभग तीन मिनट लंबा यह ट्रेलर एक्शन के साथ ह्यूमर से भरपूर था। इस ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों ने इसकी जमकर तारीफ की थी। सोनी पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 5 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन

4 of 4
ब्रैड पिट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तामिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो ब्रैड पिट आखिरी बार द लॉस्ट सिटी में नजर आए थे। यह एक एक्शन-ऐडवेंचर कॉमेडी फिल्म थी जिसे नील बर्दर्स ने निर्देशित किया था। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म की बात की जाए तो वह जल्द ही बेबीलोन में दिखने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन डेमियन डेमियन चेजेल कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें