हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक पैंथर' का हिंदी ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यह फिल्म सुपरहीरोज की है। मगर इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि इस फिल्म का 2017 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली-2' से कनेक्शन है। जानने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें....
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल 'बाहुबली 2' की स्क्रिप्ट को हिंदी लेखक मनोज मुंतशिर ने लिखा था। फिल्म 'बाहुबली 2' के हर डायलॉग की बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ हॉलीवुड ने भी काफी तारीफ की थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक पैंथर' के निर्देशक रयान कोगलर ने मनोज को अपनी इस फिल्म में डायलॉग लिखने का मौका दिया है।
विज्ञापन
3 of 4
जी हां 'ब्लैक पैंथर' में भारतीय दर्शक 'बाहुबली' जैसे बहुत से डायलॉग्स सुन सकेंगे। यह फिल्म 16 फरवरी 2018 को रिलीज होगी। मनोज गाने और टीवी सीरियल्स के साथ साथ फिल्मों के डायलॉग और स्क्रिप्ट लिखने के लिए मशहूर हैं।
आपको बता दें कि 'बाहुबली 2' बीते साल अप्रैल में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म 2017 में भारतीय फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी थी। अब देखना होगा कि मनोज मुंतशिर अपने डायलॉग से कितना लोगों को 'ब्लैक पैथर' देखने के लिए उत्साहित कर सकते हैं।