हॉलीवुड में जब से हार्वीं विंस्टन पर यौन शोषण का आरोप लगा तब से वहां यह मुद्दा छाया हुआ है। हॉलीवुड अभिनेत्री शेरोन स्टोन से भी यह सवाल पूछा गया जिसके बाद से वह सुर्खियों में हैं।
आगे की स्लाइड् में देखें वीडियो:
विज्ञापन
2 of 4
शेरोन स्टोन
दरअसल, शेरोन स्टोन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में शेरोन से पूछा गया कि, 'क्या आपने हॉलीवुड के लंबे करियर के दौरान यौन शोषण का सामना किया है।'
विज्ञापन
3 of 4
शेरोन स्टोन
जब शेरोन स्टोन से यह सवाल पूछा गया तो वह कुछ सेकेंड्स हंसती रही। जिसके बाद उन्होंने शानदार जवाब दिया। शेरोन का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हॉलीवुड अभिनेत्री शेरोन स्टोन अपने हॉलीवुड के सफर के बारे में चर्चा करते हुए नजर आ रही हैं।
शेरोन से सवाल पूछा गया कि, 'लंबे करियर में आप कभी असहज महसूस हुईं। क्या आपको भी शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा है।' सवाल सुनते ही शेरोन हंसती रहीं। जिसके बाद उन्होंने कहा कि, 'मैं इस इंडस्ट्री में पिछले 40 सालों से हूं। क्या आप सोच सकते हैं कि मैंने 40 साल पहले इस इंडस्ट्री में कदम रखा था। मैंने भी इन सारी चीजों का सामना किया है। मैं यहां किसी सुरक्षा के साथ नहीं आई थी।'