फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aninated Movies: 'इंसाइड आउट 2' से लेकर 'इंक्रेडिबल्स 2' तक, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्में

Fri, 14 Feb 2025 12:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aninated Movies: 'ने झा 2' से पहले कई एनिमेटेड फिल्में बड़े पर्दे पर जमकर कमाई कर चुकी हैं। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं...
 
विज्ञापन
1 of 6
एनिमेटेड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
एनिमेटेड फिल्मों ने पिछले कुछ वर्षों में दुनियाभर में शानदार सफलता हासिल की है। हाल ही में एनिमेटेड फिल्म 'ने झा 2' ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। इस फिल्म ने अब तक 1.2 अरब डॉलर (करीब 10,000 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई कर ली है। एनिमेटेड फिल्मों का एक विशाल दर्शक वर्ग है, जो इस तरह की फिल्मों को बेहद पसंद करता है। आज हम आपको उन पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने पूरी दुनिया में अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं।
Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया पर जी जान से फिदा है ये लड़की; शेयर की हैरान करने वाली फोटो

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
इंसाइड आउट 2  - फोटो : यूट्यूब
इंसाइड आउट 2 
कैल्सी मान और मेग लेफॉव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एमी पोहलर और माया हॉक की आवाजें हैं। फिल्म ने कुल 1.69 अरब डॉलर से अधिक की कमाई की थी। यह वर्तमान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शीर्ष पर है।
Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया से पहले शो पर हार्दिक भी कर चुके हैं गंदी बात, जानें मामला
विज्ञापन

3 of 6
फ्रोजन 2  - फोटो : यूट्यूब
फ्रोजन 2 
क्रिस बक और जेनिफर ली के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जोश गैड, जोनाथन ग्रॉफ, इदीना मेंजेल और क्रिस्टन बेल की आवाजें हैं। फिल्म ने 1.45 अरब डॉलर की शानदार कमाई की थी।

4 of 6
द सुपर मारियो ब्रोस  - फोटो : यूट्यूब
द सुपर मारियो ब्रोस 
साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। एरॉन होर्वाथ, माइकल जेलेनिक, पियरे लेडुक और फैबियन पोलाक के निर्देशन में बनी फिल्म में क्रिस प्रैट और आन्या टेलर-जॉय ने अपनी आवाज दी है। यह फिल्म 1.36 अरब  डॉलर की कमाई के साथ टॉप तीन में शामिल है।
विज्ञापन

5 of 6
फ्रोजन - फोटो : यूट्यूब
फ्रोजन
'फ्रोजन' को क्रिस बक और जेनिफर ली ने निर्देशित किया था। फिल्म में  जिसमें इदीना मेंज़ेल, क्रिस्टन बेल, जोनाथन ग्रॉफ और जोश गैड की आवाजें दी थीं। इस फिल्म ने 1.31 अरब डॉलर की शानदार कमाई की थी। यह साल 2013 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंक्रेडिबल्स 2  - फोटो : यूट्यूब
इंक्रेडिबल्स 2 
ब्रैड बर्ड के निर्देशन में बनी 'इंक्रेडिबल्स 2' ने 1.24 अरब डॉलर की कमाई की थी। यह साल 2018 की एक सफल एनिमेटेड फिल्म साबित हुई। इसमें क्रेग टी नेल्सन, होली हंटर, हक मिलनर और सारा वॉवेल ने आवाजें दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें