हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार रॉबर्ट डावनी जूनियर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। रॉबर्ट डावनी जूनियर की फैन फॉलोइंग विदेश के साथ ही साथ अपने देश में भी देखने को मिलती है। हो सकता है कि बहुत से दर्शक रॉबर्ट डावनी जूनियर को उनके असली नाम से नहीं बल्कि आयरन मैन के नाम से जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रॉबर्ट डावनी जूनियर सुपरहीरो फिल्म आयरन मैन के लिए पहली पसंद नहीं थे।
विज्ञापन
2 of 5
Iron Man 3
- फोटो : twitter
रॉबर्ट डावनी जूनियर के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताते हैं कि मार्वेल की सुपरहिट फिल्म सीरीज के किरदार आयरन मैन के लिए रॉबर्ट डावनी जूनियर पहली पसंद नहीं थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और आज रॉबर्ट डावनी जूनियर आयरन मैन के किरदार से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Tom Cruise
- फोटो : social media
दरअसल आयरन मैन के किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज थे। याद दिला दें कि रॉबर्ट डावनी जूनियर उस वक्त तक सिनेमा का बड़ा नाम नहीं थे। ऐसे में मेकर्स को आयरन मैन किरदार के लिए एक बड़ा नाम चाहिए था। लेकिन टॉम क्रूज को फिल्म की स्क्रिप्ट कुछ खास पसंद नहीं आई और उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया।
4 of 5
सैम रॉकवेल
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉम क्रूज के बाद भी ये फिल्म रॉबर्ट डावनी जूनियर के खाते में नहीं गई बल्कि सैम रॉकवेल को ऑफर की गई। लेकिन इस बार भी बात नहीं बन पाई और आखिरकार ये किरदार रॉबर्ट डावनी जूनियर को मिल गया। वैसे याद दिला दें कि सैम रॉकवेल फिल्म आयरन मैन के दूसरे पार्ट में जस्टिन हैमर के किरदार में नजर आए थे।
गौरतलब है कि आयरन मैन के अलावा भी रॉबर्ट डावनी जूनियर कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का दमखम दिखा चुके हैं। अभिनेता की लिस्ट में शरलॉक होम्स, किस किस बैंग बैंग, द जज, ड्यू डेट, द सोलोइस्ट सहित कई फिल्में शुमार हैं।