फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैमी 2022: कैनेडियन सिंगर ड्रेक ने वापस लिए अपने दो ग्रैमी नामांकन, प्रबंधन से परामर्श के बाद किया फैसला

Tue, 07 Dec 2021 09:23 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कैनेडियन सिंगर ड्रेक - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कैनेडियन सिंगर और रैपर ड्रेक ने अपने दो ग्रैमी नामांकन वापस लेने का फैसला किया है। हालांकि, अभी तक उनके इस फैसले के पीछे की मंशा साफ नहीं हो पाई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 35 वर्षीय कलाकार ने अपने दो नामांकन- सर्टिफाइड लवर बॉय के लिए सर्वश्रेष्ठ रैप एल्बम और उनके गीत वे 2 सेक्सी के लिए सर्वश्रेष्ठ रैप प्रदर्शन को वापस ले लिया है। सिंगर ने यह फैसला अपने प्रबंधन के परामर्श के बाद किया है। 

 

ड्रैक के इस फैसले के पीछे उनका इस अवॉर्ड और इसे आयोजित करने वाले  संस्थान, रिकॉर्डिंग अकादमी के साथ उनके लंबे समय से जारी विवादास्पद संबंध को वजह माना जा रहा है। दरअसल, इससे पहले साल 2018 में ड्रेक ने अपने एल्बम मोर लाइफ को इस वजह से प्रस्तुत करने से इनकार कर दिया क्योंकि उनके एल्बम आफ्टर आवर्स और इसके हिट सिंगल "ब्लाइंडिंग लाइट्स" की भारी सफलता के बाद किसी भी पुरस्कार के लिए द वीकेंड को नामांकित नहीं किया गया था।

विज्ञापन

2 of 6
कैनेडियन सिंगर ड्रेक - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में एक रेडियो शो में बातचीत करते हुए ड्रैक ने कहा था कि "हो सकता है कि मैंने अतीत में रैप किया है या क्योंकि मैं काला हूं, मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि क्यों। " उनका मानना था कि यह पुरस्कार नस्लीय प्रोफाइलिंग का परिणाम था।

विज्ञापन

3 of 6
कैनेडियन सिंगर ड्रेक - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा कि "इस फैसले के बाद मैं लगभग अलग-थलग महसूस कर रहा था। या आप मुझे रैप पुरस्कार जीताकर जानबूझकर मुझे अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। या शायद मुझे कुछ देकर मुझे उस श्रेणी में डाल कर शांत कर रहे हैं, क्योंकि यह एकमात्र जगह है, जहां आप यह पता लगा सकते हैं कि कहां रखा जाए मुझे।”
 

4 of 6
कैनेडियन सिंगर ड्रेक - फोटो : सोशल मीडिया

रिकॉर्डिंग अकादमी के काले कलाकारों और "शहरी" श्रेणियों को लेकर किए जाने वाले भेदभाव पर वर्षों से संगीत के कुछ सबसे बड़े सितारे अपनी शिकायतें और निराशा जाहिर कर चुके हैं।  इससे पहले साल 2019  जब "गॉड्स प्लान" के लिए सर्वश्रेष्ठ रैप गीत का पुरस्कार जीता था। तब ड्रेक ने अवार्ड शो की आलोचना करते हुए कहा था कि " यह ग्रैमीज इतिहास में पहली बार था, वास्तव में वही हूं, जहां मैंने खुद को एक सेकेंड के लिए सोचा था।"

 

विज्ञापन

5 of 6
कैनेडियन सिंगर ड्रेक - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रेक के नामांकन वापस लेने के बाद अब हर प्रत्येक श्रेणी में चार नामांकन हैं। इस क्रम में बेस्ट रैप परफॉर्मेंस के लिए बेबी कीम और केंड्रिक लैमर का  "फैमिली टाईज", कार्डी बी का "अप", जे. कोल का 21 सैवेज और मोरे और "माई लाइफ" इस कैटेगरी में नामांकित है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैनेडियन सिंगर ड्रेक - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, एल्बम श्रेणी में, जे. कोल के द ऑफ सीजन, नास किंग्स के डिजीज II, टायलर, द क्रिएटर्स के कॉल मी इफ यू गेट लॉस्ट और कान्ये वेस्ट के डोंडा के बीच मुकबला देखे को मिलेगा। इधर, ड्रेक ने इससे पहले चार ग्रैमी जीते हैं। इनमें 2017 में "हॉटलाइन ब्लिंग" के लिए दो पुरस्कार, 2019 में "गॉड्स प्लान" के लिए और 2013 में टेक केयर के लिए पुरस्कार शामिल है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें